True Motivational Stories  

                         The Way Back                               

   Part-2

Friends तो आपने इस कहानी के Part-1 में देखा की किस तरह Yanush और बाकी कैदी Siberia की जेल से फ़रार होकर कठिनाई से भरे रास्ते का डट कर सामना करते है और बिना रुके,बिना थके अपनी मंज़िल को हासिल करने की हिम्मत में जुटे है और इस मुश्किलों से भरे सफर को पार कर के बहुत दूर पहुंच चुके है,और यहाँ से Yanush ने आगे जाकर रास्ता देखने का तय किया है। 

                                               inspirational stories,true motivational stories,

                 अब Yanush आगे निकल चुका है;उसका रास्ता बहुत लंबा है और वो भूखा है,कमजोर है..लेकिन वो बिना रुके आगे बढ़ रहा है। भूखा,प्यासा रहने की वजह से Yanush मरने की कगार पर है और उसे फिर से Hallucination होना शुरू हो जाता है;उसे दोबारा अपना घर और घर बाहर रखा हुआ पत्थर दिखाई देने लगता है; जिसके नीचे चाबी है मगर Yanush किसी भी तरह खुद को ज़िन्दा रखकर अपने दोस्तों तक वापस पहुंच जाता है। 

                  वापस आने के बाद Yanush अपने दोस्तों से कहता है,"3 दिन बाद हम उस झील तक पहुंच जायेंगे जहाँ हमें पिछले हफ्ते पहुँचना था। इतना कहकर Yanush बेहोश हो जाता है... वो लोग आग जला कर उसे गर्मी देते है,उसे खाना खीलाते है और सुबह तक जब Yanush की तबियत ठीक हो जाती है और तब वो लोग फिर आगे के सफर के लिए निकल पड़ते है। 

                  जब वो लोग आगे बढ़ रहे होते है तब उन्हें ऐसा लगता है,कोई उनका पीछा कर रहा है और वो एक लड़की होती है; जो रशियन से भाग रही होती है और वो उनके साथ जाना चाहती है.. मगर वो लोग उसे माना कर देते है क्यूँ की उनके पास बहुत कम खाना होता है और अगर उन्होंने उस लड़की को भी शामिल कर लिया...तो उनकी चलने की रफ़्तार कम हो जाएगी...और वो आगे आगे बढ़ जाते है। 

                  कुछ दूर चलते ही उन्हें एक झील दिखाई देती है और वहाँ एक जानवर भी फंसा हुआ होता है.. और वो लोग उस जानवर को मार देते है.| अब उनके पास बहुत सारा खाना है,तभी उन मे से एक आदमी को याद आता है की,वो लड़की भी भूखी और फिर वो भागता हुआ पीछे जाता है और उसे रात तक ढूंढ कर ले आता है;और वो लोग उसे अपने टोली में शामिल कर लेते है; फिर सभी लोग पेट भर के खाना खाकर चैन की नींद लेते है..क्यूँ की आज बहुत दिनों बाद इन सब ने पेट भर के खाना खाया है।

                 अगले दिन से वो अपना सफर जारी रखते है और जो लड़की इनके साथ शामिल हुई है ;वो शुरू शुरू में उन सब को अपने बारे काफी झूठ बोलती है.. पर बाद मे सब सच बताती है,क्यूँ की अब वो सबके साथ घुल मील गयी है.. और कुछ दिनों के सफर के बाद वो लोग Mangoliya की Border पर पहुंच जाते है और तभी सब के चेहरे पर कामयाबी की ख़ुशी दिखाई देती है और वो थोड़ी देर वहाँ बैठ जाते है..क्यूँ की इन्हे सफर में बहुत तकलीफ़ उठानी पड़ी जो सच में काफी लंबा सफर था।

                 उन्होंने इस लंबे सफर को पार करने के लिए बर्फ के पहाड़ों को पीछे छोड़ दिया,भयानक जंगलों को पार किया और जिंदा रहने के लिए इन्हे कीड़े और जानवरों को मार के खाना पड़ा यहाँ तक की उन्होने कुत्ते तक को मार कर खाया होता है..लेकिन Soviyat और  Mongolia का Border पार करने से पहले उनका एक साथी जो की Criminal है वो कहता है "मैं यहाँ से आगे नहीं आ सकता" क्यूँ की वो यही Stay करना चाहता है और वो वही पर रुक जाता है।   

                 अब ये 6 लोग बचते है; जो Border पार कर के Mongolia पहुंचते है;तो वहाँ उनको Border के गेट पर Stallion  का फोटो दीखता है और वो समझ जाते है Camunist यहाँ भी पहुंच गए ,जिनसे ये लोग भाग रहे होते है और अब यहाँ भी उनका राज है..  तभी सब के चेहरे पर मायूसी बिन बुलाए आ जाती है;और कहते है की,सब ख़तम हो गया..  लेकिन वो लोग हार नहीं मानते। 

                 फिर वो लोग आगे बढ़ने का तय करते है.. अब यहाँ से सबसे पहले वो China जाएंगे वहाँ से Tibbat और फिर वहाँ से होते हुए India.. क्यूँ की उन्हें पता था की,उस वक्त India पर British का राज है और इससे ज्यादा Safe जगह उनके लिए कही नहीं। अभी तक ये कई महीनों से पैदल चल रहे है और अब तक इन्होंने 5500 km तक सफर पूरा किया है..।

               अब ये सभी लोग India जाना चाहते है मगर ये लोग जानते है ,की India तक सफर बहुत मुश्किलों से भरा हुआ है,क्यूँ की इस सफर में उन्हें हिमालय पार करना पड़ेगा जो की अपने आप में एक बहुत ही बड़ा Challenge है; और सब लोग India की ओर बढ़ जाते है। India के रास्ते में कड़ी धुप,मिट्टी भरी धूल,प्यास,तूफान,पहाड़, रेगिस्तान ये सब है और इसीलिए उन सब हालत ख़राब हो जाती है...।
inspirational stories
inspirational stories


                 इसी दौरान वो लड़की बहुत बार बेहोश हो जाती है; क्यूँ की इन सब को पानी की कमी है और इनकी Body  Dehydrade हो चुकी होती है ;और तभी चलते चलते स्मित Yanush से कहते है; "हमें वहाँ पानी मील सकता है" .. क्यूँ की वहाँ पर पेड़ होते है मगर Yanush बोलता है ;"हमें दक्षिण की तरफ जाना है,वो पूर्व है और ये सब एक भ्रम है। 

                लेकिन स्मित Yanush की बात नहीं सुनते और उस दिशा में चल पड़ते है;उनके साथ बाकी साथी भी पीछे चले जाते है और फिर Yanush  को भी उनके साथ जाना पड़ता है.. और जब सब लोग वह पहुंचते है तो सच में वहाँ एक पानी से भरा कुँवा होता है ;ये सब देख के सब लोग बहुत खुश हो जाते है...मानो दोबारा उनको नई ज़िंदगी मिल गयी हो.. फिर सभी लोग जी भर के पानी पीते है,नहाते है.. और वो  कुछ दिन यही पर रुकना चाहते है। 

                 मगर Yanush बोलता है नहीं हम ऐसा बिलकुल नहीं कर सकते...ऐसा करने से हम भूख की वजह से ज्यादा कमजोर हो जाएंगे। तभी इन मे से 2 लोग बोलते है.. "हमें नहीं लगता हम आगे का सफर तय कर पाएंगे"... क्यूँ की उनकी Body बहुत कमजोर हो चुकी होती है; लेकिन Yanush बोलता है "हमें आगे का सफर तय करना ही होगा" और अगले दिन ये बहुत सारा पानी पीते है और कुछ पानी अपने साथ लेकर India की तरफ निकल पड़ते है। 

                 अब आगे इनको एक बहुत बड़े रेगिस्तान का सामना करना पड़ता है और इसी दौरान वो लड़की फिर से एक बार बेहोश हो जाती है और जब वो उस के पैर देखते है तो बहुत सूज चुके होते है; वो चलने की हालत में नहीं होती... मगर वो फिर चलने के लिए तैयार हो जाती है;क्यूँ की वो नहीं चाहती उसकी वजह से उनकी रफ़्तार कम हो.. लेकिन वो अपने सफर और तकलीफ़ को ज्यादा सह नहीं पाती और कुछ दिनों में उसकी मौत हो जाती है; फिर वो लोग वही रास्ते में उसकी क़ब्र बनाकर आगे निकल पड़ते है..।
 
                 अब सिर्फ 5 लोग बचे है ,मगर इनकी हालत भी बहुत बुरी तरह ख़राब हो चुकी होती है;इन मे से कोई भी आगे बढ़ने की हालत में नहीं लेकिन फिर भी आगे तो बढ़ना है;और कुछ ही किलोमीटर चलने के बाद इन मे से एक और गिर जाता है ;ये Artist होता है और उसकी भी वही मृत्यु हो जाती है। अब ये सिर्फ 4 बचे है ;और ये भूखे है,प्यासे है इनके पास खाने के लिए और पीने के लिए कुछ नहीं होता.. मगर उनका सफर अभी भी लंबा है। 

                  कुछ सफर तय करने के बाद ये लोग रेगिस्तान के उस जगह पहुंच जाते है ;जहाँ से कुछ ही दूरी पर पहाड़ होते है ;लेकिन स्मित की हालत बहुत ख़राब हो चुकी है और वो भी गिर जाते है और कहते है "अब मैं और नहीं चल सकता,तुम मुझे यही छोड़ के चले जाओ... लेकिन Yanush बोलता है ; "नहीं हम सब साथ जायेंगे" और बाकी 2 साथियों को कहता है;"तुम लोग आगे जाकर पानी ढूंढो ,हम लोग पीछे पीछे आते है"... और वो चले जाते है; रात तक Yanush और स्मित भी उन तक पहुंच जाते है।

                अब वो 4 वही सो जाते है और ये सब मरने की कगार पर है। जब सुबह हो जाती है तब इन मे से एक के पैर के ऊपर से सांप निकलता है.. पर वो उसे देख लेता है;फिर वो उसे पकड़ने के लिए जाता है;क्यूँ की ये उनके लिए खाना है और जब वो आगे जाते है तो वहाँ चट्टानों से पानी निकल रहा होता है;ये देख कर वो बहुत खुश हो जाता है;और सभी को बुलाता है.. क्यूँ की ये सब बहुत प्यासे है और सभी लोग चाट चाट कर पानी पीते है;वो स्मित को भी पानी पिलाते है और वो  सांप को भी मारकर खा लेते है और खूब पानी पीते है.. फिर तब कही जाकर उन सभी मे थोड़ी जान आ जाती है। 
motivational stories
motivational stories


                   रात को Yanush स्मित के पास जाता है और कहता है ;"मुझे पता है तुम्हारे बेटे को रशियन ने मारा है;मैं उसका नाम जानता हु "Devid "। तभी स्मित उसे बोलते है;"तुम मेरे अंदर जीने की इच्छा शक्ति जगाना चाहते हो... लेकिन ज़िंदगी एक सजा है और मौत एक आज़ादी"...तभी Yanush स्मित से पूछता है;फिर तुमने अपनी जान क्यों नहीं दी,तभी स्मित जवाब देते है;"दरअसल मैं जिंदा रहकर अपने आप को सजा दे रहा था "। 

                 दरअसल स्मित ही अपने बेटे को रशिया लेकर आए थे,तभी रशियन ने उन्हें पकड़ लिया था और उनके बेटे को स्मित के खिलाफ गवाही देने को मजबूर किया था और गवाही बाद रशियन ने उनके बेटे को मार दिया और स्मित को बंदी बना लिया। फिर स्मित Yanush से कहते है "तुम्हारी पत्नी को भी ऐसे ही मजबूर किया था"... लेकिन Yanush बोलता है;"मुझे पता है,मेरी पत्नी जिंदा है,और मैं नहीं चाहता..वो भी तुम्हारी तरह पश्चाताप करे... इसीलिए मैं किसी भी तरह उससे मिलना चाहता हुं,क्यूँ की गवाही के बाद वो खुद को दोषी समझ रही होगी "। 

                 अगली सुबह वो आगे के सफर के निकल पड़ते है;और कई सौ किलोमीटर चलने के बाद वो China के "The great Wall Of China" पहुंच जाते है;लेकिन वो China नहीं रुक सकते क्यूँ की वहाँ पर भी China और Japan में युद्ध चल रहा होता है;इसीलिए वो लोग  Tibbat की तरफ बढ़ते है और फिर एक बार उनके सामने बर्फ के पहाड़ आ जाते है...लेकिन वो Tibbat पहुंच जाते है.।

                  Tibbat पहुंचने पर वहाँ के लोग उनका स्वागत करते है,उनको खाना खिलाते है और कहते है "सिक्किम से इंडिया जाने का एक रास्ता है... लेकिन अभी सर्दियों का मौसम है;अगर रास्ते में तूफ़ान आया तो सब फ़स सकते हो...इसीलिए कुछ दिन यही रुको,जब मौसम बदल जाए तब चले जाना...तब तक हमारे आदमी तुम्हारा अच्छे से खयाल रखेंगे और चले जाते है। 
motivational stories
motivational stories


                 Yanush अपने साथियो कहता है ;"मैं नहीं रुक सकता...अगर हम रुके तो थक जायेंगे और आगे  का सफर तय करने में हमें परेशानी होगी। तभी स्मित बोलते है "मैं China जाऊँगा,क्यूँ की मुझे पता चला है वहाँ U.S Millatry का Program चालू है ;और ये लोग मुझे China भेज सकते है...फिर वहाँ से मैं सीधा America चला जाऊँगा;क्यूँ की स्मित American होते है...और सभी लोग उस रात वही सो जाते है।

                 अगली सुबह Yanush और बाक़ी साथी वहाँ से आगे निकल जाते है.. मगर स्मित वही रुक जाते है। फिर कई सारे पहाड़ पार करने के बाद Finelly वो तीनों India पहुंच जाते है...वहाँ पहुंचते हीIndia के लोग  उनका बहुत अच्छे से स्वागत करते है.। India पहुंचने के लिए उनको पुरे 6,400 km सफर तय करना पड़ा... ये लोग कई महीनो से पैदल चल रहे होते है और मौत से लड़कर..जिंदगी को चुनौती देकर..निसर्ग के नियमों को हराकर..आखिर कार ये India पहुंच जाते है और यहाँ सब का सफर ख़तम हो जाता है। 
success stories
success stories


                    लेकिन Yanush का सफर अभी ख़तम नहीं हुआ होता...क्यूँ की Polland अभी तक आज़ाद नहीं हुआ..ये अभी अभी Camunist के कब्ज़े में होता है... इसीलिए Yanush अगले 50 सालों तक अपने घर नहीं जा पाया...वो देश विदेश घूमता रहा;क्यूँ की..अगर वो Polland जाता तो वहाँ उसे दोबारा पकड़ कर जेल में डाला जाता। 

                 1989 को जब Polland आज़ाद हो जाता है तब Yanush अपने घर जा पाता है...और अब Yanush बूढ़ा हो चुका होता है.. और जब वो घर अंदर जाता है.. तब वहाँ उसकी बूढ़ी पत्नी भी होती है..और वो एक दूसरे के गले लग कर खूब रोते है।  

तो दोस्तों ये थी The Way Back की सच्ची कहानी। इस कहानी को पढ़कर आप लोगो को कैसा लगा  Comment,Share ज़रूर करे ताकि औरो कोइस कहानी से Motivation मिले ।  

दरअसल ये एक सच्ची कहानी है और इस कहानी के ऊपर एक Movie भी बनी है;और उसी का नाम The Way Back है। 

ये कहानी आप तक पहुंचाने के एक मात्र उद्देश्य यहीं है की.. अगर सच में इंसान के अंदर कुछ पाने की इच्छा शक्ति मज़बूत हो तो..रास्ते में कितनी भी मुश्किलें आ जाए वो अपनी मंज़िल हासिल करने में कामयाब हो ही जाता है।   

तो दोस्तों मिलते है मेरे अगले Article पर बहुत जल्द और Comment,करना न भूले 


Thank You