The Mysterious World


मरने से पहले दुनिया में मौजूद इन 10 रहस्यमई जगह के बारे में ज़रूर जान ले।



अब्जाधीश सालों के बाद बनी हमारी इस दुनिया में निसर्ग ने अपना करिश्मा दिखाते हुए बहुत सी खूबसूरत,अद्भुत और आश्चर्यजनक रहस्यमय जगह मौजूद है। दोस्तों विद्यान टेक्निकल क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चुका है। बड़े बड़े वैद्यानिको ने अपने अद्भुत दिमाग का इस्तेमाल करते हुए ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण कर रखा है जो हमारे कल्पना से बिलकुल परे है। जिनके बारे में किसी साधारण व्यक्ति के खयाल में भी जो चीज नहीं आ सकती उससे कही बड़े बड़े कारनामे साइंटिस्ट ने कर दिखाए है। उनकी बनाई हुई टेक्नोलॉजी की मदत से हमारी दुनिया ने बाहर की ओर आगे बढ़ते हुए दूसरी दुनिया चाँद और मंगल पर अपने कदम रखने में सफलता हासिल की है। 

इंसानों ने बनाए अजूबे के बारे में हम सभी ने देखा या सुना ज़रूर है। लेकिन प्रकृति के अजूबे तो बहुत निराले है। दुनिया में ऐसी कई सारी अद्भुत और आश्चर्यजनक जगह मौजदू है जिनकी पहेली सुलझाने की क्षमता किसी वैद्यानिक या अर्कोलॉजिस्ट के पास भी नहीं। उनकी ढेर सारी कोशिशें करने के बावजूद भी उन जगह के रहस्य के बारे में जानने में वो असफल रहे है। ऐसी क्या खास बात है इन जगह में। ऐसी कोन सी अद्भुतता है उन जगह में जिनको देखकर महाविष्कारिक विद्यान तक सोच में पड़ गया है। आज के हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आप को जानकारी देंगे ऐसी ही कुछ रहस्यमय जगह के बारे में और वो इतनी रहस्यमय क्यु है। सच में यह जगह आपको सोचने पर ज़रूर विवश कर देंगी।  

 

१.ज्वालामुखी नदी: निसर्ग के बनावट के सामने किसकी क्या मजाल है। दुनिया का सबसे विशाल और खतरनाक अमेज़ॉन के जंगल के बारे मे शायद आप में से बहुत से लोग जानते होंगे। इस जंगल के पेड़ एकदम सीधे और काफ़ी ऊँचे है जिसके वजह से यहां रौशनी ही नहीं पहुंच पाती। जब यहां बारिश होती है तो बारिश का पानी ज़मीन पर पहुंचने में पुरे 10 मिनट का समय लग जाता है। इसके अलावा यहां खतरनाक जानवरों की कोई कमी नहीं है। जिसमे जंगली प्राणी-भयंकर-सांप और ना जाने कितने प्रकार के जीव-जंतु मौजूद है इनका भी आज तक कोई पता नहीं चला पाया है। इसीलिए यह जंगल दुनिया का सबसे खतरनाक जंगल है। लेकिन इस जंगल की एक ओर विशेषता है यहां बहने वाली  ज्वालामुखी नदी। विशेषता कहने के बजाय भयानकता कहना ज्यादा मुनासिफ होगा। ज्वालामुखी के भयानकता के बारे में सभी जानते है लेकिन ज्वालामुखी जड़ित पानी के बारे में शायद ही किसी को पता है।   

Boiling river
Boiling river

             आपको बता दे यह नदी जो 6.5 किलोमीटर लंबी और 84 फ़िट चौड़ी है। ज्वालामुखी की तरह गरम दुनिया की पहेली ऐसी नदी है जिसका पानी हर वक्त उबलता रहता है। 25 फ़िट गहरी इस नदी का पानी 100 डिग्री सेल्सियस जितना गरम होता है जो किसी को भी पल भर में पकाने के लिए काफी है। जिन जानवरों को इस नदी के बारे में पता है वो यहां कभी नहीं आते लेकिन बिचारे जिस किसी जानवर को इस नदी के बारे में नहीं पता है वो जब इस नदी का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाने की ख़ुशी में नीचे झुकता है तो उसकी आंखे पूरी तरह जलकर कर फक जाती है। अगर कोई जानवर ग़लती से इस नदी में गिर गया तो उसके बाहर आने की नाकामयाब कोशिश केवल कुछ ही सेकंड में उसे पानी में जिंदा उबलने लगती है। यह इतना गरम होता की हड्डियों के ऊपरी मास को केवल चंद सेकंड में पूरी तरह पका देता है जो बेहद दर्दनाक है। अब कुछ तो भी निष्कर्ष लगाने के लिए हमारे साइंटिस्ट का कहना है की इसके पास का ज्वालामुखी इसका कारण हो सकता है। लेकिन इसके आस पास कोई ज्वालामुखी मौजूद नहीं और सबसे पास वाला ज्वालामुखी 800 किलोमीटर दूर है जिसका इससे कोई लेना देना नहीं हो सकता। इसीलिए आज तक यह पता नहीं चल पाया है की निसर्ग द्वारा की गई ऐसी बनावट में क्या रहस्य छुपा है जिसका हल दुनिया भर के साइंटिस्ट के पास तक नहीं है।    


2.स्लीपिंग सिटी ऑफ़ कलाची: दोस्तों इंसान के लिए 8 से 10 घंटे नींद लेना तो आम बात है और अगर कोई मेरी तरह ज़रा कुंभकरण वृति का हो तो 12 घंटे भी सो सकता है। मानलो ऐसा हो जाएं कंपनी में काम करते वक्त आप गहरी नींद में सो जाएं तो भाई बॉस तो बहुत खरी खोटी सुनाएगा। पर क्या हो जब आप ड्राइविंग कर रहे हो और उसी वक्त आपकी आंखे लग जाए तो बहुत बड़ा ख़तरा भी हो सकता है। पर हमेशा हम लोग इस बात से बहुत एलर्ट रहते है। लेकिन इस जगह के बारे में जो आप जानेंगे वो आपको ज़रूर हैरान कर देगा।         

 
kalachi sleeping city,sleeping village
sleeping village kalachi

           
काजकस्तान में बसा हुआ कलाची शहर दुनिया का एक मात्र ऐसा चौंका देने वाला शहर है जहां लोग कभी भी कही पर भी सो जाते है। चाहे वो रास्ते पर पैदल चल रहे हो या कुछ काम रहा हो या फिर कोई गाड़ी ही क्यु ना चला रहा हो। जिहां दोस्तों यहां सारे के सारे लोग अपने आप ही कभी भी सो जाते है और इनकी नींद कम से कम 5 से 6 दिनों तक की होती है। नींद में से उठने के बाद उनको ये तक याद नहीं रहता की वो सोए कहा थे। चौंका देने वाली बात यह भी है की कुछ लोगों का तो सिर्फ कमर के नीचे का हिस्सा ही सो जाता है इसके कारण काफ़ी लोगों को बहुत सारी परेशानियों और मुसीबतों से गुजरना पड़ा है। इनके साथ यह पिछले कई सालों से होते आ रहा है। केवल यही रहने वाले लोगों के साथ ऐसा क्यु हो रहा है इस बात का रहस्य जानने के लिए वैद्यानीको ने 
इन लोगों पर काफी सारी रिसर्च की और उनके काफी सारे टेस्ट भी किए। लेकिन इसी शहर निवासी के साथ आख़िर ऐसा क्यु हो रहा है यह आज तक नहीं पता चल पाया है। दरअसल यहां के लोगों का ऐसा कहना है की इस शहर की एक साइड रेडिओ एक्टिव खदान बनी हुई है जिनसे निरंतर रेडिओ एक्टिव पदार्थ निकलता रहता है जो इनके इस नींद के रहस्य का कारण है। लेकिन इसके पीछे का असली रहस्य अभी तक सुलझ नहीं सका है। 

3.रिंगिंग रॉक स्टोन: अगर लोग पत्थर के फेमस होने की बात करें तो स्टोन हेंज की बात करते है और अगर संगीत की बात करें तो मानव निर्मित किया हुआ अलग ढलग सरीके का म्यूजिक जगभर में मशहूर हो चुका है। जिसे हम सभी बड़ा मन लगाकर सुनते है और अपने अपने पसंदीदा म्यूजिक पर डांस करने भी लग जाते है। लेकिन अगर किसी पत्थर के म्यूजिक पर आपको नाचने को कहा जाए तो क्या आप तैयार होंगे। अब जिसने हम इंसानों को बनाया भला वो प्रकृति कैसे पीछे रह सकती है। जिहां कभी सोचा है निसर्ग भी म्यूजिक का इज़ात कर सकती है। जो की काफी चौंका देने वाले रहस्य में से एक है।    

ringing rocks park
ringing rocks park

               
पेंसिल्वेनिया में बने रिंगिंग रॉक पार्क में कुछ ऐसे अनगिनत पत्थर है जिनके ऊपर ठोकने से म्यूजिक बजता है। उन पत्थर के ऊपर हतोड़े से मारने पर धुन बजने लगती है। हर एक पत्थर से अलग अलग घंटी बजती है मानो जैसे की इंग्लिश लेक डिस्ट्रिक्ट में स्किड के म्यूजिकल स्टोन बज रहा हो। दिखने में तो सभी पत्थर की कलाकृति आम पत्थरों जैसे ही है लेकिन कुदरत के इस एक और अजूबे ने महान वैद्यानिको के दिमाग को चक्कर दे दी है की आख़िर कैसे इस पत्थर में से ऐसा म्यूजिक बजता है। ये पत्थर यहां कैसे आए और कितने सालों से यहां पर है इसके साथ केवल इन्ही पत्थरों में ऐसी क्या खास बात है। निसर्ग के इन अजब पत्थर का गजब रहस्य अभी तक रहस्य ही बना हुआ है।     

 4.ड्रैगन ट्रैंगल: विशाल पैसिफिक महासागर के भयानक रहस्यमयी बरमूडा ट्रैंगल के बारे में तो सभी लोग जानते है। जहां कई सारे समुद्री जहाज़ और हवाई जहाज़ ग़ायब हो चुके है जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है की वो कहा और कैसे ग़ायब हुए।          

dragon triangle,devil sea
dragon triangle devil sea

         
 जापान में मौजूद ड्रैगन ट्रेंगल के बारे पता नहीं आप लोग को जानकारी है या नहीं। आप यह जानकर दंग रह जाएंगे की बरमूडा ट्रेंगल से ज्यादा खतरनाक है ड्रैगन ट्रेंगल। ड्रैगन ट्रेंगल पैसिफिक महासागर के मिआके आइलैंड में स्थित है। यह जगह टोकियो शहर से 200 किलोमीटर की दूरी पर है। अजीब बात तो यह है की ये जगह बरमूडा ट्रेंगल के बिलकुल विपरीत दिशा में एक ही Lattitude पे है और यह लगभग 5000 स्क्वेर फिट फैली है। यहां बड़े बड़े समुद्री जहाज़ और आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाज़ डूब चुके है। यहां तक की सब मरीन भी यहां आकर लापता हो चुकी है। 1940 और 1950 के बीच 40 मछवारों की नाव और 5 बड़े मिलिट्री जहाज़ डेवेल सी में ग़ायब हो गए जिनका कोई पता नहीं चला। इसलिए 1952 में जापान की सरकार ने 31 सैनिक से भरा एक जहाज़ को इस का राज पता करने के लिए रवाना किया था। लेकिन इस ड्रैगन सी के नज़दीक आते ही जहाज़ का राडार काम करना बंद हो जाता है और देखते देखते उनका जहाज़ और 31 सैनिक उस ड्रैगन सी में कही खो गए जो कभी लौट कर नहीं आए। ड्रैगन ट्रैंगल का इतिहास सालों पुराना है। मंगोलियन राजा कुबलाई खान जापान पर हुक़ूमत करना चाहते थे। इसीलिए उन्हें ड्रैगन ट्रैंगल से जाने का रास्ता सबसे आसान लगा। लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद उनके जहाज़ इस जगह आकर डूब जाते थे। इस तरह उन्होंने अपने 40,000 सैनिक गवाएं थे और उसके बाद उन्होंने जापान पर राज करने का सपना छोड़ दिया।                                                      चीन के लोगो ने इसका नाम ड्रैगन सी रखा था। उनका मानना है की इस समुद्र में बहुत विशाल ड्रैगन रहते है जो अपनी भू मिटाने के लिए बड़े बड़े जहाज़ को खाते है। जापान की बात करे तो उनका कहना है की यह समुद्र भूत-प्रेत का घर है और जो भी वहां से जाता है डेवेल उसे नहीं छोड़ता। दूसरी ओर जापान में कुछ लोगों यह भी मानना है की रोज़ रात को एक औरत जहाज़ में सवार होकर ड्रैगन ट्रैंगल से जाती है। उसके वहां से गुजरने के बाद अगरबत्ती की महक आने लगती है। ऐसा लगता है मानो वह जापान के लोगों को बाहरी देशों के आक्रमण से बचा रही है। हादसे तो बरमूडा ट्रेंगल में ही भी हो चुके है लेकिन यहां के हादसे काफी ज्यादा है जिसमे कईयों की मौत हो चुकी है। इस ट्रेंगल में मिलिट्री जहाज़ जो बहुत ज्यादा बड़े होते है वो तक ऐसे ग़ायब हो चुके है जिनका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस पर कुछ साइंटिस्ट का तथ्य है की समुद्र में गरम और ठंडे असरदार करंट है या वहां कोई बेहद ताक़तवर चुंबकीय क्षेत्र है जो चीजें तेजी से अपनी तरफ खींचने के लिए काफी है। अलग अलग देश और लोगों का अलग अलग कहना है लेकिन इसके पीछे का असली रहस्य अब तक राज ही है। 

5.डेड सी: पानी में स्विम करने का अपना अलग ही एक मज़ा है। हर किसी ने रिसोर्ट या स्वमिंग अकैडमी में स्विम का काफी अनुभव किया होगा। कई लोग समुद्र चौपाटी पर घूमने जाते है और वहां तैरना पसंद करते है। लेकिन जिनको स्विमिंग नहीं आती वो लोग अक्सर स्विमिंग के दौरान डूब ने लगते है और डूब ने के डर से पानी में उतरने से बहुत घबराते है। लेकिन लेकिन लेकिन अगर ऐसा हो जाए आप स्विमिंग कर सको और पानी में डूब ने का ख़तरा भी ना हो। अब भला जिसको तैरना नहीं आता वो कैसे पानी में बिना डूबे रह सकता है।  

Dead sea
Dead sea

             
आप को जानकर काफी आश्चर्य होगा। जॉर्डन में मौजूद डेड सी नामक एक ऐसा समुद्र है जहां कोई भी इंसान पानी में डूब नहीं सकता। यह मृत सागर समुद्र तल से 440 मीटर नीचे दुनिया का सबसे निचला बिंदु कहे जाने वाला समुद्र है। यहां उत्साही लोग जिनको तैरना नहीं आता वो लोग काफी मात्रा में यहां आते है जो कभी डूब ही नहीं सकते और जिनको तैरना आता है लाख कोशिश कर ले लेकिन उनका इस पानी में तैरना असंभव है। साइंटिस्ट का अनुमान है की इस समुद्र में नमक बहुत ज्यादा मात्रा में शामिल है जिसके वजह से इंसान इस पानी में नहीं डूबता। नैसर्गिक रूप से बनाए गए समुद्र के पानी के इस करिश्में से साइंटिस्ट भी हैरान है। 

यह भी पढ़े: Human's Mysterious Life 

 6.नेट्रान झील: दोस्तों हॉलीवुड फिल्म Clash Of The Titans तो आप ने ज़रूर देखीं ही होगी। जिसमें मेडुसा नाम की खतरनाक मॉन्स्टर है जिसके बाल सांप जैसे दिखाई देते है। वो एक बार अगर किसी को देख लेती थी तो वो उस इंसान को पत्थर का बना देती है। चलो कम से कम बचपन में ये कहानी तो ज़रूर सुनी होगी की एक राजा जिसे भी एक बार छूह लेता वो सोने की बन जाती। कही सुनी बातों पर भला कौन विश्वास करेगा वैसे भी ये तो एक फिल्म है या तो कहानी। लेकिन इजिप्ती की प्राचीन युग परंपरा में राजा या फिर निवासी को जिंदा या मरने के बाद ममी बना दिया जाता था इसके बारे में सभी को पता है। पर कभी सोचा है की अपनी असल ज़िंदगी में ऐसा कभी हो सकता है जो जिंदा लोगो को पत्थर बना दे।                                            

lake natron mummies
lake natron mummies

             
अफ्रीका के उत्तरी
तंजानिआ में मौजूद नेट्रान झील है जिसे कुदरत ने ऐसी चमत्कारी शक्ति से नवाजा है जो हम सभी के दिमाग को हिला कर रख देगी। इस झील में जो भी चीज गिर जाए वो बस कुछ घंटो में ही पत्थर की हो जाती है। ऐसी झील का पानी जो 
जिंदा लोगों को पत्थर बना देता है। जिसके कारण इस झील का पानी पीने आयें पंछी हमेशा के लिए पत्थर के बन कर रह गए। झील के पास बहुत से पक्षियों के पत्थर से बने पुतले दिखाई देते है मानो जैसे किसी ने इन पक्षियों के जिंदा ममी बना कर रख दिया हो। इसीलिए इसके आस पास कोई भी गांव नहीं बसा है। वैद्यानिको का कहना है की हायड्रोजन और एल्कलाइन साल्ट और लाइन स्टोन मौजूद होने की वजह से ऐसा होता है। लेकिन इस पानी में ज्वालामुखी की राख में होने वाला तत्व भी पाया गया है। यह झील कुदरत का बनाया गया वो रहस्य है जिसे कोई विद्यान-तंत्रद्यान या कोई दिमाग सुलझा नहीं सका है। 

7 .कोडिन्ही गांव: रहस्यमय जगह की बात करें तो हमारा भारत देश में भी कई सारे रहस्य मौजूद है। जिसमे से कुछ रहस्य को सुलझा दिया है लेकिन कुछ जगहों का रहस्य अभी भी साइंटिस्ट के रिसर्च से परे है। आप ने सलमान खान की जुड़वाँ फिल्म तो ज़रूर देखीं जो काफी मनोरंजन कॉमेडी फिल्म है। जिसमे सलमान खान का डबल रोल दिखाया गया है। करता कोई है और उसकी भरपाई उसके दूसरे हमशकल को भुगतनी पड़ती है। हम सभी ने भी असल जिंदगी में जुड़वाँ बच्चे तो देखें ही है इसमें कोई आश्चर्य क्या है। लेकिन क्या हो अगर आप किसी गांव में चले जाए जहां आप को हर तरफ केवल जुड़वाँ ही दिखाई देने लगे। हर किसी की आंखे शौक से बहार आ जाएंगी और शायद हमारा दिमाग भी कुछ पल काम करना बंद करदे की भला ऐसा कैसे हो सकता है।   

twins village in world
twins village in world

              हमारे भारत देश में बसा हुआ केरल राज्य में मल्लापुरम नज़दीक ही कोडिन्ही नाम का एक गांव मौजूद है। जहाँ केवल जुड़वाँ बच्चे ही पैदा होते है। यह बहुत सालों से होता आ रहा है जहाँ सिर्फ जुड़वाँ बच्चों का ही जन्म होता है। अब तक इस गांव में 450 से अधिक जुड़वाँ बच्चों का जन्म हो चुका है। जब हमारे वैद्यनिको द्वारा इस पर संशोधन किया गया तो उनका यह तथ्य है की इस गांव के पानी में कोई केमिकल मौजूद है जिसके कारण यहां सिर्फ जुड़वाँ बच्चे ही पैदा होते है। जब यहां के पानी की जांच कराई गई तो पानी में कोई ऐसा पदार्थ नहीं मिला जिससे यह साबित हो जाए। इसीलिए इन जुड़वाँ बच्चों के जन्म का रहस्य अब तक रहस्य ही बना हुआ है।      

8.मैग्नेटिक हिल: चुंबक और लोखंड का रिश्ता इतना गहरा है की एक दूसरे के संपर्क में आते ही बिना एक दूसरे को चिपके रह ही नहीं सकते ये हम सभी को अच्छी तरह पता है। बचपन में जब कभी भी हमारा 1 2 रूपये का सिक्का किसी गड्ढे (Pit) में या बेड के नीचे कई खो जाता था। तब हमारे दिमाग में एक ही आसान तरीका तुरंत आ जाता था वो है चुंबक। चुंबक की मदत से हम गहरे गड्ढे में गिरा हुआ सिक्का या किसी भी लोखंडी वस्तु को बड़े आसानी से बाहर निकाल लेते थे। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह चुंबकीय आकर्षण मुसीबत का कारण बने बैठा हुआ है।                       

magnetic hill
Magnetic hill

             
भारत के लदाख की खूबसूरती किसी से छुपी नहीं है। लेकिन शायद ही हम में से किसी को यह बात पता होगी की
लदाख में मौजूद पहाड़ी एक ऐसा अजूबा बन कर बैठी है जिसे देखने और अनुभव करने हजारों लोग वहां आते है। इसका कारण है चुंबकीय पहाड़ी। यहां एक ही रास्ता है  जिसके चारों ओर केवल छोटे-बड़े पहाड़ ही मौजूद है ना ही तो कोई पेड़-पौधे है और ना ही चुंबक की कंपनी। इस पहाड़ी के उतार रास्ते पर से गुजरने वाली गाड़ी को ये पहाड़ी अपनी ऊपर की तरफ खींचने लगता है। अगर गाड़ी बंद करके न्यूटल भी कर दी जाए तब भी गाड़ी ढलान पर से नीचे जाने की बजाय पहाड़ी के ऊपर की तरफ खींची चली जाती है। इस वजह से उस रोड पर थोड़े बहुत एक्सीडेंट भी चुके है और लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन फिर भी इस पहाड़ी क्षेत्र में ऐसा क्या रहस्य छिपा है जिसके वजह से यह पहाड़ी इतनी शक्तिशाली गुरुत्वाकषर्ण शक्ती प्रदर्शित कर सकती है जो गाड़ियों को भी अपनी तरफ खींच सके। वैसे तो इस क्षेत्र को गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र घोषित कर दिया है लेकिन इसके पीछे का रहस्य अभी भी नहीं पता चल पाया है।      

9.पेट्रीफीइंग वेल: जो बात हमने कहानी में सुनी है या फिल्मों में देखी है वो अगर हमारे असली दुनिया में भी मौजूद हो सकती है इसके बारे में हम ज्यादा सोचते नहीं होंगे। हॉलीवुड फिल्म में हमने किसी भी इंसान को पत्थर की मूर्ति बनाने वाला करिश्मा देखा ही है। असल में इस दुनिया में भी यह मुमकिन है और इस का एक जीता जागता सबूत नेट्रोन झील के बारे में आप ने पढ़ा ही होगा। जिसके किस्से हमने केवल कहानी में सुने-देखें है वो हकीक़त में भी हो सकती है। इसका एक और उदाहरण हमारे सामने है और वो है पेट्रीफीइंग वेल   

petrifying well

petrifying well
petrifying well


             
इंग्लैंड में एक अजब
कुएँ का ग़जब करिश्मा मौजूद है जो फिल्म में इंसानों को पत्थर करने का दृश्य दर्शाता है। इस कुए के पानी में ऐसा कुदरती जादू है जो इसमें गिरने वाली हर वस्तु को पत्थर में बदल देता है चाहें वो पत्तियां,लकड़ियां या कोई जीव हो बस कुछ दिनों के बाद पत्थर का बन जाता है। निसर्ग के इस करिश्मे को यहां के स्थानीय लोग किसी दैत्य का श्राप मानते है इसीलिए इस कुएँ के नज़दीक कोई भी नहीं जाता। लेकिन हमारे दुनिया के लोगों को ऐसी जगह आश्चर्य के बजाय बड़ी रोमांचकारी और मजेदार लगती है। इसलिए कुछ सालों से यह जगह इंग्लैंड का एक आकर्षित टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। इसलिए यहां आने वाले लोग अपने साथ कुछ चीजें लेकर आते है और इस पानी के नीचे बांध कर छोड़ देते है। कुछ दिन के बाद आने पर उन चीजों का रूपांतर पत्थर में बदला हुआ देखने को मिलता है जो उनके घर की शोभा बढ़ाने में काम आ सके। इस पर रिसर्चकार का दावा है की इस कुएँ के पानी में लोहा और जस्त की मात्रा अत्यधिक है। लेकिन इसके पीछे का रहस्य पूरी तरह सुलझाने में ना कामयाब
 है। 

10.वैटोमो ग्लोवॉर्म गुफ़ा: रात को आसमान की ओर देखने पर मन को काफी अच्छा महसूस होता है। लेकिन जब आसमान में हजारों-लाखों तारे मौजूद हो तो उसे देखने में हर कोई खो जाता है मानो जैसे वो अपने से होकर हमसे बात कर रहे हो। हर किसी को ऐसे आसमान के नीचे घूमना,बैठना,कुछ पल वक्त बिताना बहुत पसंद है। लेकिन जब बात रात की जाएं हो तो आता है अंधेरा। पर यार काश ऐसा होता जहां दिन में भी हजारों-लाखों तारे देखने को मिल सके। ऐसी सिर्फ दो ही जगह है एक ब्रम्हांड और दूसरी गुफा। मगर जब गुफ़ा का जिक्र हो तो केवल अंधेरी जगह,बहुत से चमगादड़ और छोटे बड़े मौजूद जीव इन्ही सब का खयाल हर किसी के दिमाग में आएगा। लेकिन ब्रम्हांड के अलावा एक ओर जगह ऐसी है जहाँ दिन में भी तारों से सजे आसमान को काफी करीब से देखने का अनुभव किया जा सकता है। 

waitomo glowworm cave
waitomo glowworm cave
            

              यह गुफा न्यूजीलैंड में मौजूद वैटोमो आइलैंड पर स्थित है। इस गुफा में हजारों-लाखों संख्या में अलग प्रकार के जुगनू पाए जाते है जो पूरी दुनिया में केवल यही देखने मिलेंगे। इन अनगिनत जुगनू (Glowworms) के कारण इस गुफ़ा के अंदर प्रवेश करते ही खुली आंखों को ऐसा नज़ारा दिखाई देता है मानो जैसे ब्रम्हांड में खड़े हो। यहां का नज़ारा इतना खूबसूरत और लुभावना होता है जिससे थोड़ी देर के लिए आंखों पर विश्वास ही नहीं होता की हम भव्यदिव्य लाखों सीतारों से भरे छत के नीचे खड़े हो। सितारों के जैसे चमकने वाले इतने सारे जुगनू बहुत ही मनोरंजित करने वाला दृश्य प्रदान करते है। इस पर वैद्यानिको का यह अनुमान है की यह जुगनू एक ऐसी रासायनिक प्रक्रिया करते है जिससे चमकदार रौशनी पैदा होती है। ये जुगनू शिकार को उनके बुने हुए जाल में फँसाने के लिए रौशनी निकालते है और यह जुगनू जितने ज्यादा भूखे होते है उतनी ज्यादा रौशनी पैदा करते है। 

 

तो यह थे दुनिया के ऐसे जगह जो कुदरती करिश्मे के कुछ अजूबे जो इंसान से परे है। कुदरती करिश्मे से बनाई इन सारी जगह में से कौन जगह आप को ज्यादा अश्चर्यकारक और अजीब लगी जिसने आपको सोच में डाल दिया कमैंट्स करके ज़रूर बताएं।