मुंबई जिसे सपनों का शहर भी कहा जाता है। जहाँ लोग अन्य शहरों से,राज्यों से अपने सपने को साकार करने के लिए चले आते है। मुंबई भारत का एक बहुत ही बड़ा महानगरीय शहर है। यह भारत में ही नहीं बल्कि विश्व का 9 वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यहाँ देखने के लिए,घूमने के लिए सुरम्य और सुंदर दृश्यों भरी जगह की कोई कमी नहीं है।
लेकिन कई बार हम सभी लोग शहर की भागदौड़ और जीवन की रोज़ की हलचल से एक छोटा सा ब्रेक तो चाहते ही है। कभी कभी हम लोग कुछ दिन आराम करने के लिए एक जगह से दूसरी जगह भागना चाहते है। जहाँ हमें सुकून और शांति मिल सके। यदि ऐसी जगह हमें हमारे नज़दीक ही कुछ वक्त या कुछ दिन बिताने के लिए मिल जाए तो हम सभी को हमारे जीवन का ताज़ा अनुभव का मौका मिल सकता है।
आज इस आर्टिकल में Mumbai के बेहतरीन Camping Spot के जगह के बारे में जानकारी देने की कोशिश कर रहा हुं। जो हमारे भागदौड़ भरी जीवन यात्रा में कुछ सुखद और मजेदार पलों को शामिल कर सके। वैसे भी बहुत कम लोग होते है जो प्रकृति के साथ कनेक्ट होना चाहते है।
Prabalmachi एक 2500 फिट की ऊँचे पहाड़ पर बना बेहद शानदार क़िले में से एक है। इस को प्रबलगढ़ और मुरंजन नाम से भी जाना जाता है जो की पनवेल और माथेरान के बीच बसा हुआ है। यहाँ आपको कलवंतिन दुर्ग के लिए एक अद्भुत ट्रेक का अनुभव हो सकता है। प्रबलगढ़ या प्रबलमाची क़िले के ठीक नज़दीक ही प्राचीन आश्चर्यजनक प्रहरीदुर्ग देखने को मिल जायेगा। जब आप यहाँ ट्रेकिंग के लिए निकलेंगे तो यहाँ के घने पेड़ों से कटने के तैयार रहना पड़ेगा क्यूँ की अपने कैंप से ट्रेकिंग करते हुए प्रबलमाची की ओर हरे भरे घने पेड़ो से भरे जंगलों से बंधे पहाड़ों से गुज़रना पड़ेगा।
20 Camping spot near Mumbai
1.Bhandardara Camping
![]() |
| bhandardara |
Bhandardara एक बेहद खूबसूरत प्रकृति भरा Hill Station है। Bhandardara झील वेस्टर्न घाट में स्थित शानदार जगह है जो की कैंपिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अद्भुत और पसंदीदा पिकनिक जगह में से एक है। यह जगह अपने सुरम्य सुंदरता,कई पहाड़ियाँ,झरने,झील,बांध (डैम) जैसी जगह के लिए आकर्षकारक है। यहाँ Bhandardara झील के पास ही कैंपिंग Tent लगाए जाते है। जहाँ चारों तरफ प्रकृति से भरा खूबसूरत नज़ारा, बहती शुद्ध ठंड हवाएँ का मन मोहक एहसास महसूस होता है। वैसे भी Sea Facing किसे पसंद नहीं है।
सुबह सुबह टेंट से बाहर निकलते ही जब बहती फ्रेश हवाओं का मदहोश स्पर्श,शांति से लहराती हुई झील का नजारा और हलके से बाहर निकली हुई सूरज की रौशनी और प्रकृति की खूबसूरती को देख कर चेहरा ख़ुशी से खिल जाता है। साथ ही में दोस्तों के साथ Breakfast, Boating ,मजेदार भरा Lunch ,Trekking और दिन के ढलते ही रात को चाँद की हलकी रौशनी में Bornfire के चारों और बैठकर सभी के साथ अपने पसंद की गतिविधियां (Activity) बड़ा आनंद देती है। दोस्तों के साथ Chill करते हुए ठंडी हवाओं की चादर में आराम से नींद का अद्भुत अनुभव लेने के लिए यह कैैंप एक अच्छी जगह में से एक है।
2.Kolad Camping
![]() |
| kolad |
Kolad यह एक मुंबई से ११७ km की दूरी पर रायगढ़ में स्थित है। जहाँ कुंडलीका नदी खेतों और जंगली पहाड़ियों के बीच से होकर बहती है जो इस जगह की बेहद शानदार आकर्षण है। यहाँ कैंपिंग में आप लोगो को तरह तरह की चीजों का आनंद एक शानदार जीवन शैली का अनुभव कराता है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के आलावा यहाँ आप अलग अलग ऐतिहासिक जैसी जगह का रोमांचक सरणी का अनुभव भी ले सकते है।
बहती नदी में Rafting टूर का मज़ा लेने के लिए Kolad बहुत बढ़िया जगह साबित हो सकती है क्यूँ की यहाँ तेजी से बहते सफ़ेद पानी में 10-12 किलोमीटर तक राफ्टिंग करने का मौका मिलता है। यहाँ प्रकृति से भरपूर घने पहाड़ियों के बीच रहकर आप शांत झील में Kayaking का मज़ा भी लुट सकते है। इसके अलावा आप लोग अलग अलग Outdoore Games और River Crossing (रस्सी के जरिए एक नदी को पार करके दूसरे तरफ जाना) और साथ ही में ऊँचे ऊँचे पहाड़ों के बीच से गुजरने वाले बेहद डरावना लेकिन मजेदार भरे Zipline का मज़ा भी ले सकते है। साथ ही साथ अपने दोस्तों के साथ यहाँ आप Banana Riding का मज़ा ले सकते है। अगर आसमान में उड़ने का अनुभव करना चाहते हो तो बेहद खतरनाक जिसे एक दमदार खेल भी कहा जाता है Bujee Jumping करके आप अपनी हिम्मत का प्रदर्शन कर सकते है। लेकिन अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो बे वजह हिम्मत की नुमाइश बिलकुल भी ना करे।
3.Igatpuri Camping
![]() |
| igatpuri |
Igatpuri जो मुंबई से १२० km की दूरी पर मौजूद है। इगतपुरी पहुचने के लिए नेशनल हाईवे से ऊँचे पहाड़ों,झरने और ऊँचे ऊँचे पेड़ो के बीच आड़े टेड़े रास्ते से गुज़र कर जाना पड़ता है जो की बहुत मजेदार सफर है। वहाँ पहुंचने के बाद आप को ऊँचे ऊँचे पहाड़ों के बीच शांति से लहराने वाली झील और भी कई रोमांचित करने वाला नज़ारा देखने को मिलेगा।
यहाँ पर कैंपिंग के Tent की सुविधा का आयोजन बिलकुल झील के सामने करते है। यहाँ की सुबह उठते ही निसर्ग से भरे सौंदर्य रम्य दृश्य और ताज़ा ठंडी बहती हवाएँ जब हमारे शरीर को छूकर निकलती है तो एक जोश भरे सकारात्मकता के साथ दिन की शुरवात होती है। इस कैंप साइट पर दोस्तों के साथ Boating, Trekking और भी कई सारे मस्ती भरे लमहे का मज़ा ले सकते है। खुले आसमान के नीचे मजे करते हुए सबके साथ Bornfire का आनंद है।
यह कैंपिंग और कुछ दिनों की रिलैक्स भरी छुट्टी बिताने के एक अच्छी जगह में से एक है।
3.Prabalmachi Camping
![]() |
| prabalmachi |
यहाँ पर आप एक से बढ़कर एक अनानास का अन्वेषण करते हुए खूबसूरत परिदृश्य में असली हरियाली और शांति पूर्ण वातावरण में महाराष्ट्र के कलसुबाई शिखर पर ट्रैकिंग भी कर सकते है। साथ प्रक्रुति से भरे विहंग्मय दृश्य के नज़ारे के साथ लुभावने सुंदरता का आनंद ले सकते है। यहाँ कैंपिंग के लिए टेंट पहाड़ों के नीचे प्रकृति की गोद में लगाए जाते है। जहाँ आप पूरा दिन ढेर सारी मस्ती,फोटो सेशन करते हुए अपने ट्रैक को पूरा कर सकते है। सूरज के पहाड़ों में डूब ने के बाद रात के अंधेरे में जब चाँद अपने साथ हजारों लाखों तारों को लेकर अपनी रौशनी का उजागर करता हुआ नज़ारा बेहद कमाल का होता है। उसको देखकर सोने की बजाय बस उसे देखने का ही मन करता है।
5.Panchgani Camping
![]() |
| panchgani |
Panchgani स्थल कैंपिंग और पिकनिक मनाने के लिए बहुत ही लोकप्रिय जगह में से एक है जो की मुंबई से लगभग 290 km दूरी पर है। दरअसल पंचगनी का अपना एक इतिहास है। पंचगनी ब्रिटिश लोगो ने अपने गर्मी से बचने के लिए खोजा गया था क्यूँ की यहाँ का मौसम सालों भर फ्रेश और खुश नुमा होता था। इसीलिए अंग्रेजों द्वारा इस जगह को उनके आराम करने के तौर पर विकसित किया गया। यही कारण है की यह स्थान शहर से दूर खूबसूरत मौसम की तलाश में कुछ दिन आराम करने के लिए लोग यहाँ कैंपिंग करने के लिए आया करते है। पंचगनी एशिया का दूसरा सबसे ऊँचा पठार है जो सह्याद्रि पर्वत के बीच स्थित है। इस कैंप साइट में आप लोग Star Getting और Photography टूर के मजे के साथ आसपास के प्राकृतिक वातावरण से बहने वाली ठंडी हवाओं का आस्वाद भी ले सकते है। दिन की शुरवात होते ही आप इस जगह से 3 km दूर Sydney Point जाकर एक बेहतरीन नज़ारे को आप अपने आँखों के साथ साथ मोबाइल में भी क़ैद कर सकते है। थोड़ा सा आगे जाते ही आप Table Land जो यहाँ की काफी खूबसूरत और लोकप्रिय जगह है वहाँ पहुंच जाएंगे। साथ ही Kate's Point पर जाना मत भूलना जो की अपने आप में एक बहुत शानदार जगह है। जहाँ से आप सौंदर्य से भरे प्रकृति का एक नया एहसास महसूस कर सकते है।
इन सब के अलावा आप वेधशाला और अंतरिक्ष का दौरा करने का अनुभव भी कर सकते है।
1.Astro Photography
2.Crew Assembly Trening:Austonot में होनेवाली ट्रेनिंग के बारे में जान सकते है
3.Telescop making:इसमें Teliscop के सिद्धांतों के बारे में आपको समझने की जानकारी मिल जाएगी
4.Sun Scop:इसके द्वारा आप सूरज का निरीक्षण सबसे सुरक्षित तरीके से कर सकते है
5.Sundial:इसमें हमें धूपघड़ी के Concept और पूर्वजों द्वारा समय के बारे बताएं जाने वाली जानकारी पता चलेगी
6.Astro Agility Course:इसमें आपको वास्तविक अंतरिक्ष यात्री के प्रशिक्षण की एक झलक देखने को मिलेगी
7.Weather Station:मौसम केंद्र समझने और सीख जान सकते है
8.Star Gazing:पौराणिक कथाओं के बारे में हमे सितारों से जानकारी मिलने के बारे में देखने को मिलेगा
9.Telescop Observation:जिसमे आपको दुर्बिन के माध्यम से तारों और ग्रहों से भरे आसमान दृश्य अपने आँखों में क़ैद कर सकते है
6.Rajmachi Fort Camping
![]() |
| rajmachi fort |
Rajmachi Fort मुंबई-पुणे हाईवे पर खोपोली-लोनावला जानेवाले रास्ते से गुजरने पर आसानी से नजर आ जाता है। यह मुंबई- पुणे महामार्ग से ऊत्तर-पच्छिम में 15 km की दूरी पर स्थित है। राजमाची के पश्चिमी ढलान पर तथागत बौद्ध की प्राचीन गुफ़ा मौजूद है और इसी को "कोंढाणे की गुफ़ाएँ" कहा जाता है। यह रायगढ़ जिले के कर्जत तालुका में स्थित 2 km दूरी पर बसे एक गांव में है। राजमाची फ़ोर्ट ट्रैक आपको महाराष्ट्र के शांत परिसर से रूबरू कराता है।
इन सुंदर किलो को छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा ही एक पहचान मिली। हरियाली से भरपूर घन्य जंगलों के बीच कुछ दिन कैंपिंग में बिताने के समय राजमची ट्रेक से गुजरते हुए आपको बढ़िया दृश्य देखने को मिलेंगे। यह अद्भुत जगह सर्दियों के मौसम में ट्रेकिंग के दौरान हर मोड़ पर अलग अलग झरने,हरियाली और अन्य सौंदर्य के एक बेहद सुनहरे पलों का नया अनुभव कराती है। यह उत्साही, साहसिक, चाहने वाले लोगो के लिए एक पसंदीदा कैंप साइट ट्रैक है।
इन सुंदर किलो को छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा ही एक पहचान मिली। हरियाली से भरपूर घन्य जंगलों के बीच कुछ दिन कैंपिंग में बिताने के समय राजमची ट्रेक से गुजरते हुए आपको बढ़िया दृश्य देखने को मिलेंगे। यह अद्भुत जगह सर्दियों के मौसम में ट्रेकिंग के दौरान हर मोड़ पर अलग अलग झरने,हरियाली और अन्य सौंदर्य के एक बेहद सुनहरे पलों का नया अनुभव कराती है। यह उत्साही, साहसिक, चाहने वाले लोगो के लिए एक पसंदीदा कैंप साइट ट्रैक है।
7.Karnala Camping
![]() |
| karnala |
Karnala एक बेहद घनेदार जगह है जो की पनवेल से 12 km की दूरी पर पक्षी अभयारण्य है। यहाँ आप कुछ दिनों के लिए दोस्तों या प्रियजनों के साथ एक मस्ती भरा आनंदमय वक्त गुजार सकते है। अपने दोस्तों के साथ ही 31st यानि की New Year मनाने के लिए भी यह एक लोकप्रिय स्थान है।
यहाँ कैंपिंग के साथ आप इस जगह के आस-पास कर्नाला फोर्ट ट्रेकिंग का अनुभव भी ले सकते है और झील में Boating या Swiming कर सकते है। रात होते ही दोस्तों के साथ यहाँ के विशेष Bornfire के साथ Music Night,Fun और ढेर सारी मस्ती कर सकते है।
8.Khopoli Camping
![]() |
| khopoli |
Khopoli रायगढ़ जिले में स्थित एक बहुत ही रोमांचित जगह में से एक है। जहाँ दूर दूर तक केवल हरियाली का बेहद शानदार दर्शन की सवारी का अनुभव होता है। इस प्रकृति से हरे भरे अद्भुत वातावरण में हर कोई अपने दोस्तों के साथ अपनी सैर का मज़ा लेते हुए कुछ दिन आराम से बिताने की चाहत रखता है। यह जगह भी कैंपिंग के लिए एक उचित है। जहाँ हसी वादियों से भरे खुले आसमान के नीचे पहाड़ों के बीच रहकर आप लोग अपने कैंपिंग मस्ती के साथ यहाँ मौजूद झरने,झील में भीगने के साथ ट्रेकिंग कर सकते है और साथ ही में कैंपिंग की अलग अलग मजेदार गतिविधियां (Activity) का आनंद भी ले सकते है।
9.Malshej Ghat Camping
![]() |
| malshej ghat |
Malshej Ghat में कैंपिंग में कुछ दिन बिताने के लिए आपको मुंबई से 150 km सफर तय करना पड़ेगा। इस जगह के खूबसूरत दृश्य बारे में तो बहुत से लोगो को पता ही है। इस जगह के ज़मीन का हर एक हिस्सा हरियाली से भरा हुआ हैजो हमें रास्ते से गुजरने के दौरान दिखाई देता है। जब हमारी गाड़ी या ट्रेन इन बड़े बड़े विशाल पहाड़ो के बीच से सफर करते हुए गुजरने लगती है।
माळशेज घाट की कैंपिंग उन स्थान में से एक है। जहाँ आप लोग प्रकृति से भरे आसमान को छूने वाले पर्वतों की श्रृंखला से तेजदार गिरते हुए पानी के झरनो से भरे सुरम्य सौंदर्य में कुछ दिन के लिए अपने दोस्तों या प्रियजनों के साथ तरह तरह के मजे का आनंद ले सकते है। शहर से दूर प्रकृति की गोद में भगदड़ से भरी जीवन शैली को कुछ समय बेहतरीन तरीके से बिता सकते है। दिन में पहाड़ों को देखना,घूमना,झरने का मज़ा लेना ये तो आम बात है। लेकिन यहाँ रात को यह जगह पहाड़ों और झरने का मनोरम दृश्य का अनुभव कराती है।
माळशेज घाट की कैंपिंग उन स्थान में से एक है। जहाँ आप लोग प्रकृति से भरे आसमान को छूने वाले पर्वतों की श्रृंखला से तेजदार गिरते हुए पानी के झरनो से भरे सुरम्य सौंदर्य में कुछ दिन के लिए अपने दोस्तों या प्रियजनों के साथ तरह तरह के मजे का आनंद ले सकते है। शहर से दूर प्रकृति की गोद में भगदड़ से भरी जीवन शैली को कुछ समय बेहतरीन तरीके से बिता सकते है। दिन में पहाड़ों को देखना,घूमना,झरने का मज़ा लेना ये तो आम बात है। लेकिन यहाँ रात को यह जगह पहाड़ों और झरने का मनोरम दृश्य का अनुभव कराती है।
10.Vikramgad Camping
![]() |
| vikramgad |
Vikramgad कैंपिंग आपके जीवन को कुछ पलो के लिए रोमांच,मजेदार और सुकून के तत्वों से भर देगी। यह मुंबई से 120 km की दूरी पर है। हजारों चीकू और आम के पेड़ो के बीच पिंजल नदी के किनारे अपनी आँखों से सूर्योदय और सूर्यास्त का नैसर्गिक दृश्य को देखते हुए कुछ दिन शांति भरे लमहे के साथ बीता सकते है। यह जगह पिकनिक और अन्य चीजों के लिए बहुत लोकप्रिय है।
यहाँ आप लोग ज़मीन से कुछ फिट की ऊंचाई पर बने असाधारण Burma Bridge और Ladder Bridge के ऊपर अपने चलने को और भी डरावना बना सकते है। आपने रास्ते पर रस्सी के एक कोने से दूसरे तक चल कर जाने वाला मदारी के खेल का शानदार प्रदर्शन देखा ही होगा। ठीक उसी तरह आप भी यहाँ रस्सी पर Commondo Crossing की मदत से ये कर सकते है। साथ ही आप लोग Zip Line के जरिये आसमान और ज़मीन के बीच से पहाड़ के हवा से बातें करते हुए एक कोने से दूसरे कोने तक उड़ने का रोमांचित मज़ा ले सकते है। इन सारे मजेदार भरे चीजों के अलावा Bornfire Music, Obstacle Course,Trekking,Cycling और अगर आपको अपने दोस्तों या प्रियजनों पर भरोसा है तो आपको Trust Track का अनुभव भी लेना चाहिए।
11.Kalsubai Trek Camping
![]() |
| kalsubai shikhar |
अगर आप ऊँचे ऊँचे पहाड़ों पर चढ़ने का शौक रखते है या आपको बड़े बड़े पर्वतों पर चढ़ कर वहाँ से दुनिया का सुपर नज़ारा देखना पसंद है तो यह जगह आपके लिए है। Kalsubai Peak मुंबई से 100 km की दूरी पर कसारा में मौजूद है। खेतों और हरे भरे घने पेड़ो से बने जंगल से घिरा हुआ महाराष्ट्र का सबसे ऊँचा शिखर है जो ट्रैकिंग के उत्साही लोगो के लिए एक चुनौती भरा अनुभव साबित हो सकता है। इसकी ऊंचाई लगभग 5500 फिट तक है। ऊपर फोटो में दिखाई देने वाला दृश्य उस शिखर के ऊपर से दिखाई देता है।
अभी इस शिखर पर वहाँ के गांव वालो ने आसानी से चढ़ाई करने के लिए कुछ जगह पर सीढ़ियां लगाई है। इसीलिए इस शिखर पर चढ़ना काफी हद तक आसान हो गया है। इस ट्रैकिंग पर आपके धैर्य के साथ दूसरी और अलांग, मदनगढ़, कुलंग, रतनगढ़, प्रभागढ़, घनचक्कर और हरिशचंद्र गढ़ का दृश्य भी देखने मिलेगा। दुनिया का सबसे बड़ा कहे जाना वाला एवरेस्ट पर चढ़ कर लोगो ने रिकॉर्ड बना दिए है। आप लोगो को भी महाराष्ट्र के सबसे ऊँचे कलसुबाई शिखर पर चढ़ने का अनुभव करना चाहिए।
इन में से कौन सी जगह पर आप जाना पसंद करेंगे Comment करके ज़रूर बताएं
Thank You
12.Kamalgad Camping
![]() |
| kamalgad |
कमलगढ़ पुणे में स्थित पर्वतों की श्रृंखला में खूबसूरत तरीके से बसा हुआ एक शानदार किला है। धूम बांध के जलाशय में एक पर्वत श्रृंखला दिखाई देती है जो पीछे की तरफ से आगे की और निकलती है। इस पर्वत श्रृंखला के दोनों किनारों पर पानी का घेरा है जो इस दृश्य को और भी ज्यादा सौंदर्यित करता है। यह किला दक्षिण में कृष्ण नदी घाटी और उत्तर में वलकि नदी घाटी के बीच खड़ा है। क़िले को जोड़ने वाली पर्वतों की एक कतार इस जगह को बेहद आकर्षित करती है। इस पर्वतों की श्रृंखला का नाम भी काफी अनोखा है नवरा-नवरी।
यहाँ पर आप अपने दोस्तों के साथ कैंपिंग के लिए कुछ दिन प्रकृति से भरे मजेदार अनुभव उठा सकते है और साथ ही इस हरे-भरे पर्वतों पर ट्रैक भी कर सकते है जो की काफी लुभावने दृश्य के साथ नया अनुभव हो सकता है। इसकी विचित्र सुरम्य सुंदरता और हरियाली भरे पर्वतों के कारण यहाँ स्वदेश फिल्म की शूटिंग की गई है।
13.Kelwa Beach Camping
![]() |
| Kelwa Beach |
Kelva Beach पालघर में मौजूद मुंबई से लगभग 100 km की सफर पर है। अपने दोस्तों और मित्र-परिवारों के लिए यह मुंबई से नज़दीक कुछ दिन अपने चाहने वाले के साथ बिताने के लिए सही है। वैसे तो Kelwa Beach पर्यटकों के लिए बेहद लोकप्रिय जगह है और यहाँ पर्यटक हमेशा ही भीड़ करते दिखाई देते है। लेकिन यहाँ हम बात कर रहे है कुछ दिनों के कैंपिंग की जहाँ आप अपनों के साथ बेहतरीन जीवन बिताने के लिए सपने भरे दुनिया का थोड़ा सा अनुभव उठा सकते है।
इस कैंप साइट में सभी के साथ आनंद लेने के लिए आउटडोर मूवी स्क्रीनिंग का आयोजन किया है जो आपको थिएटर से ज्यादा मज़ा दे सकता है। साथ ही समुद्र के किनारे बसे कैंप साइट शांत वातावरण के साथ बड़े बड़े पेड़ो के बीच रहकर दिन रात बहने वाली ठंडी हवाएँ मन को ताज़गी भरा एहसास कराती है। जिससे आप अपने दोस्तों के साथ खूब मौज़-मस्ती कर सके। इसके अलावा यहाँ ATV Ride भी करने का मज़ा आप लोग उठा सकते है। मुंबई से नज़दीक ही कैंपिंग के लिए यह भी एक बढ़िया जगह है।
14.Kashid Beach Camping
![]() |
| kashid beach |
Kashid Beach मुंबई से लगभग 130 km पर अलीबाग में एक बहुत ही खूबसूरत Beach है। समुद्र के किनारे कुछ वक्त घूमना,पानी में चलना,एक दूसरे पर पानी फेंकना सभी को पसंद है। लेकिन अगर कुछ दिनों तक वही रहने को मिल जाए तो सोचों कितना मज़ा आएगा। दरअसल काशिद बीच कैंपिंग के लिए भी बेहद लोकप्रिय है। यह शहर की हलचल से दूर समुद्र तट के पास कैंपिंग अपने मन को शांत और शरीर की थकान को दूर करने के साथ आत्मा को फिर से जीवंत करने का अनुभव लेने के लिए एक बेहतरीन जगह है।
काशिद बीच पर अपने टेंट के बाहर निकलते ही बहती पानी की मंजुल आवाज़ों के साथ प्रकृति के संपत्ति को घेरने वाली हरी-भरी हरियाली के दृश्य में अपने जीवन को एक व्यापक रूप से नई परिभाषा मील जाएगी। यहाँ कैंपिंग में आप तरह तरह के पिकनिक का मज़ा और गेम्स भी खेल सकते है।
काशिद बीच पर अपने टेंट के बाहर निकलते ही बहती पानी की मंजुल आवाज़ों के साथ प्रकृति के संपत्ति को घेरने वाली हरी-भरी हरियाली के दृश्य में अपने जीवन को एक व्यापक रूप से नई परिभाषा मील जाएगी। यहाँ कैंपिंग में आप तरह तरह के पिकनिक का मज़ा और गेम्स भी खेल सकते है।
15.New Year Camping
![]() |
| Add caption |
मुंबई को किसी परिचय की बिलकुल भी ज़रुरत है। सभी जानते है की यह शहर इंडिया का चमकता हुए सितारे जैसा है। Music हम सभी को पसंद है और अपने मनपसंद म्यूजिक पे डांस तो हर किसी को करना अच्छा लगता है। हर तरफ नए साल का स्वागत लोग धूम-धाम करते है। कुछ घर में रहकर तो कुछ लोग अपने मित्र-परिवारों के साथ बाहर जाना पसंद करते है। अगर आप भी होली या न्यू ईयर कई बाहर जाकर मनाना चाहते है तो आप इस जगह पर भी जा सकते।
मुंबई पास ही कैंप साइट पर कैंपिंग का मज़ा लेकर आप लोग म्यूजिक फ़ेस्टिवल में धमाल मचा सकते है। यह कैंप साइट खास तौर पर म्यूजिक फेस्टिवल के लोकप्रिय है। यहाँ आप बिना किसी पाबंदी और बिना किसी की रोक-टोक के पूरी तरह से अपने आप को आज़ाद पाकर एन्जॉय कर सकते है। इसके अलावा बढ़िया खाना,बहती ठंडी हवाओं से शरीर को गर्माहट देने के लिए बोर्नफायर और देर रात तक मजेदार मस्ती भरे गेम्स खेलते हुए चाँद तारों को निहारते हुए अच्छी नींद ले सकते है।
16.Pawna Lake Camping
![]() |
| pawna lake |
Pawna Lake एक बहुत ही खूबसूरत और रोमांचित जगह है जहाँ एक बार जाने के बाद इंसान वहाँ बिताए हुए यादों को जल्दी भूल नहीं सकता। यह जगह मुंबई से 100-120 km दूर लोनावला के पास बनवाया गया है। Pawna Lake Camping एक काफी लोकप्रिय जगह में से एक है। जहाँ कई लोग कैंप साइट के साथ साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए भी हाजिरी लगाते है।
घने पहाड़ों और घाटियों के बीच बसे इस झील कैंपिग के यात्रा के साथ कुछ मजेदार वक्त बिताने के लिए रोमांचकारी जगह है। यहाँ रहने के लिए टेंट झील के पास लगाए जाते है जो बाहर निकलते ही Sea Facing और आस पास के प्राकृतिक सौदर्य में रहने का अनुभव प्रदान करता है। इस जगह पर आप New Year मनाने के लिए भी जा सकते है। बेमिसाल स्वादिष्ट खाने और उसके साथ पार्टी में जान डालने के लिए यहाँ पर D.J म्यूजिक सिस्टम का पूरा बंदोबस्त बखूबी किया गया है। जिससे यहाँ आने वाले हर व्यक्ति को इस जगह पर आने का पछतावा ना हो। दिन ढलने के बाद हलकी सी शाम होते ही जब सूरज चारों तरफ फैली अपनी रौशनी को समेटते हुए इन पहाड़ियों के पीछे छुप ने की कोशिश में लगता है तब वो (Sunset) नज़ारा कमाल लगता है। इसके साथ रात के अंधेरे में चाँद और हजारों सितारों की रौशनी में तरह तरह के गतिविधियों (Activities) का आनंद ले सकते है। कैंप साइट के लिए यह जगह भी शांति से मस्ती भरे तरीके से कुछ दिन बिताने के लिए काफी अच्छी है।
17.Lakeside Camping
![]() |
| mumbai camping |
सपनों का शहर कहे जाने मुंबई में हर जगह बड़ी बड़ी इमारतें और कंपनियां है। लेकिन कई सारी ऐसी जगहें भी शामिल हो चुकी है जो की प्राकृतिक सुंदरता से सजी हुई है। मुंबई में ही भागदौड़ भरी ज़िंदगी को कुछ पलों का सुकून मील सके जहाँ नैसर्गिक सुंदरता में लोग कुछ दिनों तक आराम से बीता सके और अपने दोस्तों यारो के साथ मजे करने के लिए कुछ लोगों द्वारा कैंप साइट का आयोजन किया गया है। यह कैंपिंग चारो तरफ घिरे-हरे भरे पर्वतों बीच झील के सामने रहकर Sea Facing के साथ ढेर सारे खूबसूरत अनुभव का मज़ा देता है।
झील के पास बसे इस कैंप साइट में प्राकृतिक रूप से सजी हुई काफी सारी चीजों का अनुभव होता है। यहाँ आप झील में Swiming के आनंद के साथ अपने दोस्तों के साथ धमाकेदार Lake Rafting और Kayaking का आनंद लेते हुए Tubing के साथ झील में लंबी सवारी कर सकते है। इसके बावजूद अगर ऊंचाई से पानी में कूद ने की हिम्मत रखते है तो आप Cliff Jumping में भागीदारी ले सकते है। साथ ही पेशेवर (Professional) खेल Rifle Shooting और Archery के माध्यम से अपने निशाने बाज़ी की कला सब के सामने सादर कर सकते है। अपनी यात्रा में उत्साह बनाए रखने के लिए आप Night Trek पर जा सकते है और रात को सोने से पहले फिल्मी अंदाज़ में कैंप फायर का मज़ा लुट सकते है। मनमौजी और अति उत्साही लोगों के लिए यह एक मजेदार कैंपिंग है।
18.Forest Camping
![]() |
| forest camping |
बाहर से जंगल का नज़ारा बेशक खूबसूरत होता है। लेकिन आप को जंगल में कुछ दिन रहना पड़े तो क्या आप रह पाएंगे। दरअसल हम बात कर रहे है Forest Camping की जो लोनावला से 50 km और मुंबई से लगभग 95 km की दूरी पर घने पेड़ो के बीच साल्टर गांव में यह कैंप साइट आयोजित की गई है। अगर आप को जंगलों में रहना पसंद है या आपको इसका अनुभव करना है तो यहाँ कैंप साइट के लिए जा सकते है। कैंपिंग के चारों तरफ घने पेड़ो के पर्वतों को नजर अंदाज़ करते हुए शांत हवा का अनुभव करता है।
बाहर से देखे जाने वाले घने पेड़ो के बीच रहकर पंछियो के कीलबिलाट सुनते हुए दिन गुजार सकते है। शाम होते ही घने पेड़ो को चीरते हुए आने वाली हलकी सी रौशनी भरी सूरज डूब ने का नज़ारा भी देखने लायक होता है। इस कैंप साइट में आपको स्विमिंग का मज़ा, बढ़िया खाना, जंगलों में अलग जगह पर घूमना और रात में अपने दोस्तों के साथ नाइट पर ट्रैक पर भी जा सकते है और सोने से पहले फिल्म में दिखाएं जाने वाले सीन की तरह बोर्न फायर (Bornfire) के साथ अपने दोस्तों के साथ म्यूज़िक का आनंद भी ले सकते है। जंगल में कुछ दिनों तक डेरा डालना एक बहुत ही अनोखा अनुभव हो सकता है। फारेस्ट कैंपिंग की यात्रा हमेशा ग्रुप बनाकर ही करनी चाहिये क्यूँ की भले ही दिन यहाँ का खूबसूरत हो लेकिन रात हलकी सी डरावनी ज़रूर लगती है।
19.River Camping
![]() |
| river camping |
यह River Camping बार्बी डैम के पास बनाई गयी जगह बदलापुर में स्थित है जो मुंबई से 60 km की दूरी पर है। मुंबई और ठाणे में रहने रहने वाले लोगो के लिए ये जगह काफी नज़दीक है। दोनों तरफ से सदाबहार पहाड़ियों के साथ यह बांध व्यापक दृश्य अनुभव करने के लिए,पिकनिक मानने के लिए इस जगह की बहुत लोकप्रियता है। सुरम्य दृश्य के साथ प्रकृति की गोद में आराम फ़रमाते हुए कैंप साइट पर कैंपिंग के साथ स्वादिष्ट भोजन का आस्वाद ले सकते है।
साथ ही इस बांध से बहने वाले ठंडे पानी में Kayaking की सवारी करते हुए बहते पानी का मज़ा ले सकते है। हवा में तैरते हुए उड़ने का अनुभव लेने के लिए आप यहाँ Zip Line की मदत से पहाड़ के एक तरफ से दूसरी और जा सकते है। अगर आपको पहाड़ चढ़ना पसंद है तो यहाँ आप के लिए यहाँ Rock Climbing भी मौजूद है। इसके अलावा आप अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते है और रात को बोर्न फायर के मजे का आनंद उठा सकते है।
20.Camping
![]() |
| camping |
यह कैंप साइट वैतरणा डैम के पास सह्याद्रि की घाटियों से भरी पर्वत माला में मौजूद नीले पानी से अतिशय सुंदर दृश्य से घिरा हुआ है। यहाँ कैंपिंग की यात्रा के दौरान किसी को भी यहाँ आने का पछतावा बिलकुल भी नहीं होगा। इस कैंप साइट में कैंपिंग के साथ आप तरह तरह के Water Sports का मज़ा करने के साथ ही अपने पसंदीदा Music पर सबके साथ मशगूल होकर अपना धमाल डांस का मज़ा उठा सकते है। इसके साथ अपने बोट पर Kayaking, Boating और Tubing करके बेतहाशा पानी की सवारी कर सकते है और साथ ही अगर आप को Swiming आती है तो आप वहाँ तैरने का आनंद भी ले सकते है। इन सभी के अलावा आप Air Rifle Shooting और Archery जैसे अंतर्राष्ट्रीय माने जाने वाले खेल की कला सबके सामने प्रदर्शित कर सकते है। इन सारी चीजों के मौज़ का आनंद लेने के बाद Trekking और आस पास फैले हुए हरे-भरे घने जंगल में घूमने का बेहतरीन अनुभव उठा सकते है।
वैसे तो ओर भी कई ऐसी जगह मौजूद है जहाँ आप लोग शहर से दूर प्रकृति से भरे सुरम्य सौंदर्य की गोद में अपने भागदौड़ भरी ज़िंदगी को कुछ पलों का आराम देकर अपने दोस्तों,प्रियजनों और परिवार के साथ तरह तरह के जीवनानंद का मज़ा लेते हुए शांति भरे और खुली हवाओं में ताजी सांसे भरते हुए जीवन बिता सकता है।
आप में से बहुत से लोगो ने शायद इन में से कुछ जगह पर कैंपिंग कर कुछ वक्त ज़रूर बिताया होगा। कुछ लोग ऐसे भी ज़रूर होंगे जो अभी तक ऐसी जगह पर जाने की बस सोच ही रहे है। लेकिन एक बार तो हमें अपने लिए अपनों के साथ कुछ वक्त निकाल कर प्राकृतिक रूप से सजी जगहों पर जाकर जीवन का आनंद उठा लेना चाहिए।
आप में से बहुत से लोगो ने शायद इन में से कुछ जगह पर कैंपिंग कर कुछ वक्त ज़रूर बिताया होगा। कुछ लोग ऐसे भी ज़रूर होंगे जो अभी तक ऐसी जगह पर जाने की बस सोच ही रहे है। लेकिन एक बार तो हमें अपने लिए अपनों के साथ कुछ वक्त निकाल कर प्राकृतिक रूप से सजी जगहों पर जाकर जीवन का आनंद उठा लेना चाहिए।
इन में से कौन सी जगह पर आप जाना पसंद करेंगे Comment करके ज़रूर बताएं
Thank You




















0 टिप्पणियाँ
Just Try To Write Few Words So Thats The Writer Get Recognise Their Writing Strength