World Dangerous Tourist Place 

जिंदगी में होने वाली रोज़ की भगदड़ से कुछ दिन का सुकून पाने की कोशिश में हर कोई लगा रहता है। इसीलिए बहुत से लोग टूरिस्ट की यात्रा पर जाना काफी पसंद करते है। हर देश में अपने अपने अलग टूरिस्ट अट्रैक्शन मौजूद है। जहां अपनी सारी थकान और परेशानी से लतपत मायूसी भरे दिल को कुछ पलों का सुकून पहुंचाने की तलाश में आम इंसान निकल पड़ते है। प्रकृति के चमत्कारिक रूप से बनी सुंदर और मंत्रमुग्ध जगह पर अपने प्रियजनों के साथ जाना रोमांचित जीवन की खूबसूरती से मिलाने का जरिया साबित होता है।    

लेकिन दुनिया में कई लोग ऐसे भी होते है जिन्हे प्रकृति की सुंदर सजावट से नहीं बल्कि उसकी बनावट के लिए वहां जाना पसंद है जो उनकी रस्क जैसी हो। जिन्हे हर पल ख़तरों का करीब से सामना करके जिंदगी जीने में मज़ा आता है। दुनिया में कुछ पसंदीदा जगह ऐसी है जो बेहद ज्यादा खतरनाक टूरिस्ट प्लेस है। जहां एक पल की लापरवाही से जान का ख़तरा हो सकता है। लेकिन जिन लोगों को अपने आप पर अपनी किस्मत से ज्यादा भरोसा होता है वो लोग अक्सर यहां आना पसंद करते है। 
                       अगर आप खुद को ख़तरों के खिलाड़ी समझते है तो इस जगह के बारे में आपको जानना चाहिए दुनिया के खतरनाक टूरिस्ट प्लेस। तो आईये हम यहां अपने आज के आर्टिकल के माध्यम से आप को जानकारी देंगे दुनिया के 8 ऐसी टूरिस्ट जगह के बारे में जो पर्यटकों के लिए खतरनाक और रोमांचकारी बन बैठी है।   

            दुनिया के 8 खतरनाक टूरिस्ट प्लेस जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे  

१.गैप ब्रिज ऑफ़ चीन

gap bridge of china
gap bridge of china


आप में से हर किसी ने किसी ना किसी ब्रिज को वॉक करते हुए ज़रूर पार किया होगा। लेकिन क्या हो अगर बिना किसी सपोर्ट के आपको ऐसे ब्रिज पर चलने को छोड़ दिया जाएं जिसके चलने के बिच करीब 2 फ़ीट का गैप हो और हजारो फ़ीट ऊंचाई पर मौजूद हो। जाहिर सी बात है हमारी तो हलक में आ जाएगी। 
                   आप ने चीन में बने ग्लास ब्रिज के बारे में तो सुना या देखा ज़रूर होगा। जो विशाल समंदर के हजारों फ़ीट ऊंचाई पर बना हुआ बेहद लंबा कांच का शानदार पुल है। जिसे देखने और उस पर चलने का मज़ा लूटने के लिए काफी लोग आते है। लेकिन मध्य चीन में वानशेंग ओर्डिवियन थीम नामक पार्क काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बहुत से आकर्षणों के साथ यह पार्क डेथ ब्रिज के नाम से भी मशहूर है। चीन में मौजूद यह डेथ ब्रिज 200 मीटर की ऊंचाई पर बना बहुत डरावना और खतरनाक टूरिस्ट जगह में सेे एक है। इस ब्रिज पर एक तरफ से दूसरी तरफ जाने वाले रास्ते के बीच सपोर्ट के तौर पर आस पास कुछ भी मौजूद नहीं है बिलकुल जैसे पुरानी होर्रर फिल्म में दिखाया जाता था। इस ब्रिज पर चलने वाले इंसान को केवल एक रस्सी से बांधा जाता है जो इतनी भी सुरक्षित नहीं है। ब्रिज में बने 2 फ़ीट के गैप होने की वजह से इस पर चलना बहुत खतरनाक हो जाता है और इसी दौरान अगर किसी ने अपने पर से कंट्रोल खो दिया तो यह उनका आखरी सफर हो सकता है। बहुत से लोगो ने अपना साहसी करतब दिखाते हुए इस ब्रिज को आसानी से पार करने कामयाब रहे। साथ ही कई लोग इस गैप मे से नीचे खाई में गिरकर मौत की गोद मे चले गए है। ऊंचाई और जिंदगी की परवाह को पीछे छोड़े अपने भरोसे पर जीने वाले लोग ही इस ब्रिज की सवारी करने आते है। अगर आप भी कभी यहां जाना चाहेंगे तो अपना इन्शुरन्स पहले ही करवा ले।

२.वाइट लाइन सिडोना साइकिलिंग


sedona cycling
sedona cycling

साइकल चलाना कोई इतना मुश्किल काम तो नहीं है। आप सभी ने भी अपनी जिंदगी में कभी ना कभी साइकिल तो ज़रूर चलाई होगी। लेकिन क्या होगा अगर आपको साइकिल ऊँचे खड़े पहाड़ पर जहां हर वक्त फिसलन हो। ऐसे पहाड़ पर चलाने को कहा जाए तो आपकी सोच कर ही हालत क्या होगी। जाहीर सी बात है यह सोच कर ही हम सभी डर में खो जाएंगे। लेकिन दुनिया में करतब दिखाने वाले लोग भी शामिल है जो ऐसे खतरनाक मोड़ पर भी अपना रास्ता बहुत सही तरह से काट लेते है और ऐसे ऊँची खड़ी चट्टान पर आसानी से साइकिल चलाने का आनंद लेते है।                      
                        अमेरिका के ज़ोरोना में स्थित इस विशाल खतरनाक चट्टान पर साइकिलिंग कर टूरिस्ट का मज़ा लूटने दुनिया भर से सिरफिरे लोग अपने डर को ना कामयाब करने यहां आते है क्यु की उन के लिए इस पहाड़ पर मौत का रस्क करना एक दिलचस्प खेल है। जहां इनकी ज़रा सी ग़लती इन के मौत का सबब बन सकती है। लेकिन जिनके हौसले बुलंद हो उनके लिए यह एक हिम्मत बढ़ावा देने योग्य है। 

यह भी पढ़े: Best Camp Spot Near Mumbai

३.स्टेरवे टू हेवन
stairway to heaven hawaii
stairway to heaven hawaii

 यह नाम देखकर ही आप लोग ज़रा से आश्चर्य होंगे की यह कौन सी और कैसी जगह है जहां सीढ़ियां लोगों को हेवन तक ले जाती है। दुनिया में मौजूद बहुत सी एक से एक खूबसूरत जगह का इजात प्रकृति द्वारा हो चूका है। जो सामन्य लोगो की पसंदीदा जगह है। लेकिन कुछ लोगों की पसंद जरा हटके होती है क्यु की उनको वही जगह ज्यादा पसंद आती है जो उनके टाइप की हो। दूसरे विश्व युद्ध के समय 1942 में मनुष्य द्वारा बनाई गई दूनिया में मौजूद एक ऐसी जगह है जो जितनी सुंदर है उससे कही ज्यादा खतरनाक है। 

stairway to heaven hawaii swing death
stairway to heaven hawaii swing death



                       Hawaii द्वीप के Oahu में यह सीढ़ियां समुद्र सतह से 3000 मीटर की ऊंचाई पर जहां 4000 सीढ़ियों को अपने कदमों तले पीछे छोड़ते हुए पहाड़ की चोटी पर ले जाती है। चोटी पर पहुंचते समय बादलों के साथ आसमान में चलने का अनुभव होता है। इन सब से ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है की इसकी ऊंचाई पर एक झूला मौजूद है जो की इस जगह की खास लोक्रप्रियता है और काफी ज्यादा खतरनाक है। पर कुछ दिमाग से हटेले साहसी प्रेमी पर्यटक यहां सिर्फ इस झूले पर झूलने के लिए इतनी ऊंचाई पर आते है। इतनी ऊंचाई पर यह झूला हजारों फ़ीट की गहरी खाई के ऊपर चोटी के एकदम बाहर की तरफ बिना किसी सहारे के बंधा है। जिसकी हालत इस पर्यटन से भी ज्यादा खतरनाक है। झूला झूलते समय यहां से जन्नत भरा नैसर्गिक सौंदर्यता को देखते हुए झूला झूलने वाला शख्स 3000 मीटर ऊंचाई पर अपने डर को अगर मात दे सका तो ठीक वरना यहां काफी लोग झूले नीचे गिर कर सीधा जन्नत पहुंच चुके है। इसकी डरावनी बनावट और खतरनाक सजावट की वजह से अभी इस क्षेत्र पर जाने पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। लेकिन पर्यटक इस झूले पर झूलना पसंद करते है इसीलिए कभी कभी यहां कुछ पर्यटक आते है। 

४.ट्रोलटूँगा 

trolltunga
trolltunga

प्राकृतिक रूप से बनी हुई ऐसी ऐसी अद्भुत जगह देखने को मिलती है जिनके बारे में हम कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। कुछ चीजें जितना खूबसूरती भरा आलीशान दृश्य प्रदान करती है उतना ही डरवाना मंजर भी उसमे शामिल करती है। नॉर्वे होर्डालैंड काउंटी से 18 घंटे की दुरी पर बसा हुआ स्वर्ग अपने नाम करने का बेहद रोमंचित करता हुआ एक बहुत ही लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस होने के साथ अपने आप में बहुत खतरनाक भी है। 
                    दरअसल यहाँ मौजूद एक 800 मीटर लंबी एक चट्टान कुदरत के करिश्मा का अजूबा है जो समुद्र तल से 1100 मीटर ऊंचाई पर है। जहा पहुंचने के लिए लगभग 10 से 12 घंटे का समय लगता है। इस चट्टान को देखकर ऐसे लगता है मानो जैसे एक विशाल पर्वत ने अपना एक हाथ बाहर नीकाल रखा हो। इस चट्टान पर खड़े होने के बाद आसमान में खड़े होने का एहसास होता है जहां से अन्य नैसर्गिक सजावट को देखा जा सकता है। हजारो फिट की गहराई के ऊपर बनी यह चट्टान मानो कभी भी टूट कर गिर सकती है। जहां अन्य लोगों की जाने में भी हालत टाइट हो जाएं वहां कुछ सिरफिरे पर्यटक आराम से पैर को नीचे छोड़ बैठकर सूर्योदय और सूर्यास्त के नज़ारे का मज़ा लेते है तो कुछ लोग यहां अपनी पिकनिक मानाने भी हाजिर होते है। कई लोग इस ऊँची चट्टान पर डांसिंग और अलग अलग स्टंट करने साहस भी दिखाते है जिसमे सेल्फी लेना,चट्टान के चोटी पर खडे होकर फोटो निकलना,जंपिंग अदि। यहां तक कुछ लोग 1 कदम आगे बढ़ाते हुए चट्टान पर लटकते हुए भी फोटो लेते है जो की बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
                  2015 को ऐसे ही एक ऑस्ट्रिलियन महिला की यहां से गिरकर मौत हो गई थी। फिर भी दुनिया भर से लोग अपना पागलपन भरा साहस आजमाने के लिए यहाँ आते है क्यु की नार्मल या कमज़ोर इंसान ऐसी जगह पर कतई नहीं विजिट कर सकता। 


5.विलारिका वोल्केनो चिली: 

villarrica volcano chile
villarrica volcano chile

बंजी जंपिंग का मजा तो आप में से बहुत लोगो अनुभव किया होगा या कम से कम देखा ज़रूर होगा। आजकल तो नार्मल टूरिस्ट कैंपिंग की जगह पर भी बंजी जंपिंग करने को मिल जाती है। जहां हजारो मीटर ऊंचाई पर से पानी के ऊपर या पहाड़ों से नीचे केवल रस्सी के सहारे धकेला जाने वाला एक खतरनाक और पराक्रमी खेल है। जो हर किसी के बस का नही है। लेकिन मानलो आप जहां से बंजी जंपिंग करने वाले हो वहा नीचे धगधगता गरम उबलता हुआ लावा मौजूद हो तो वो नजारा कैसा होगा। आम आदमी की यह सोच कर ही रूह तक कांप जाए क्यु की नार्मल बंजी जंपिंग के लिए इतने साहस की ज़रुरत होती है और अगर यह जंप तो खौलते हुए लावा के ऊपर हो तो भला किसकी इतनी हिम्मत है जो खुद मौत में कूद जाए। 
                       आप को जानकर हैरानी होगी दुनिया में ऐसी खतरनाक जगह को चैलेंज देने वाले असाधारण लोग भी है। चिली मौजूद विलारिका वोल्केनो चिली में दुनिया की सबसे खतरनाक बंजी जंपिंग करने इस टूरिस्ट जगह पर कुछ पागल दिमाग यहां आते है। यहां बंजी जंपिंग करने वाले शख्स को हेलीकॉप्टर की सहायता से इस लावा के ऊपर लाया जाता है और उसे इस हद तक नीचे फेका जाता है जहां से वो इस धहकते हुए लावा को देख सके। बहुत से लोग डर से आधे रास्ते में ही बेहोश हो जाते है। जान का जोखम उठाकर ऐसी बंजी जंपिंग तो केवल दिमाग से हिले हुए लोग कर सकते है। 
                      विलारिका ज्वालामुखी चिली की सबसे सक्रीय ज्वालामुखी में से एक है जो की चिली के मध्य में 9 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर है। साल 2015 में इसमें से इतना विशाल और खतरनाक लावा बाहर निकल पड़ा था। जिसके कारण वहा का आसमान पूरी तरह से काला हो चूका था और इसका धदगता लावा ने 20 किलोमीटर तक तबाही मचा दी थी। 


6.माउंट एवेरेस्ट:

mount everest
mount everest


माउंट एवेरेस्ट के बारे में हम सभी को बहुत अच्छी तरह से जानकारी है। हम सभी को पता ही है की नेपाल और चीन की सिमा पर 30,000 फ़ीट माउंट एवेरेस्ट दुनिया का सबसे ऊँचा बर्फीय पहाड़ है। जिसकी शिखर पर चढ़ने में बहुत से लोगो ने महारथ हासिल तो की है। लेकिन इसका दूसरा पहलु कितना खतरनाक है और किन कठीनाइयों का सामना करना पडता है यह शायद ही हम जानते है। 
                     यही कारण है की हर साल यहाँ हजारों खतरों के खिलाड़ी इस टूरिस्ट जगह पर एवेरेस्ट माउंटेन की चढ़ाई करने के लिए आते है। षदित सर्दी,तेजदार ठंडी हवाएं,पल में बदलता हुआ मौसम,लैंड्स स्लाइडिंग और खतरनाक ज़लज़ले के बावजूद लोगों का इसकी चोंटी पर चढ़ने का जूनून आज भी कायम है। माउंटेन पर चढ़ना जितना मुश्किल है उससे कही ज्यादा मुश्किल सफर नीचे उतरने का है। माउंट एवेरेस्ट चढ़ने का यह सिरफिरा जूनून अब तक हजारों की जान ले चूका है। इनमे वो लोग शामिल ही नहीं जिनकी डेडबॉडी भी उनके घरवालों को नसीब नहीं हुई। माउंट एवेरेस्ट चढ़ाई के दौरान अगर मौसम ख़राब हो जाता है तो हेलीकॉप्टर द्वारा रेस्क्यू टीम भी इनकी मदत करने में असफल रहती है और जब तक पैदल रेस्क्यू टीम टूरिस्टो की मदत के लिए उन तक पहुंच जाए तब तक उनकी बर्फ में जमी डेडबॉडी उनको मिलती है या कभी कभी वो भी नहीं। 
                   यहाँ आने वाले हर टूरिस्ट को इस माउंटेन चढ़ाई के सफर दौरान हर पल जान का ख़तरा बना रहता है। उन सभी को यह बात अच्छे से पता है। यहाँ जो भी होगा उसका जिम्मेदार खुद यह लोग होंगे चाहे वो सफर में कामयाबी मिले या उनकी डेडबॉडी भी न मिले। इन सभी के बावजूद यहां आने वाले लोगों के हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी।       

7.क्लिफ कैंपिंग:

cliff camping
cliff camping


लगभग सभी लोग अपनी छुट्टियों में किसी टूरिस्ट जगह पर गए होंगे और वहा कैंपिंग में कुछ दिन ज़रूर बिताए होंगे। आजकल किसी भी टूरिस्ट जगह पर घूमने जाने पर कैंपिंग करना आम बात हो चुकी है। जहां अपने प्रियजनों के साथ कैंपिंग,ट्रैकिंग,रॉक क्लिम्बिंग करते हुए ढेर सारा फन,मस्ती और मजेदार जीवन बिताने का मज़ा लिया जाता है। लेकिन क्या हो अगर आपको कहा जाए एक ऐसे हजारों फीट ऊँचे पहाड़ पर चढ़ना है जो बिलकुल सीधा हो और पहाड़ के आधे रास्ते में पहुंच कर वहां आपको कैंप लगाना है और हजारों फ़ीट ऊँचे लटके टेंट में रहकर रात गुजारनी है तो आपका जवाब क्या होगा कमेंट में ज़रूर बताएं।                         
                       विश्व के 5 सबसे बड़े राष्ट्रिय पार्क में से एक कैलिफोर्निया में मौजूद योसमाइट नेशनल पार्क प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रॉक क्लिंबिंग और हाईक स्पोर्ट्स के लिए भी विश्व भर में जाना जाता है। इस टूरिस्ट जग़ह को दिमाग़ से हिले हुए लोगों ने दुनिया के सबसे खतरनाक कैंपिंग टूरिस्ट जगह में शामिल करवा रखा है। एडवेंचर जिद्दीपागल लोगो के लिए क्लिफ कैंपस किसी जन्नत के मुकाम से कम नहीं है। इस टुरीस्ट जगह पर लोग जमीन से हजारो फ़ीट की ऊंचाई पर टेंट लगाते है। जिसकी चट्टान एकदम सीधी हो और उसमे मजे से रात गुजारते है। जहां से नीचे की तरफ देखकर हम जैसो की तो डर के मारे दिल की धड़कन बंद हो जाए।। सच में ऐसे वही लोग कर सकते है जिनके दिल फौलाद के बने होंगे। हर साल सैकड़ो लोग इस कैंपिंग की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठते है लेकिन फिर भी त्रिशिकस्त लोग इस काम से बाज नहीं आते। 

8. राफ्टिंग कोलोराडो रिवर:

colorado river rafting
Colorado river rafting


 कहा जाता है की कुदरत से बनी ऐसी चीजों से पंगा नहीं चाहिए जिसके सामने इंसान बेबस हो जाए। लेकिन कुछ खतरों के शौकीन महारथी ऐसे भी है दुनिया में जो कुदरती चीजों से टकराने का जिगरा रखते है और उनसे आंख मिचोली खेलते है। 
            अलग अलग खूबसूरत वादियों भरे टूरिस्ट जगह पर शांत बहती नदी में हम में से सभी ने रिवर ड्राफ्टिंग का मजेदार अनुभव किया होगा। लेकिन बहादुरी की मिसाल कामयाब करने के लिए कुछ लोग हमेशा जोश में होते है। दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट जगह में से एक है कोलोराडो रिवर क्यु की इस त्रिया लहरे हर वक्त गुस्से में ही रहती है और इसी वजह से जिगरा रखने वाले लोग ही इस खतरनाक लहरों के साथ राफ्टिंग करने के लिए हाजिर हो जाते है। इस खौलती लहरों में राफ्टिंग करते वक्त इस रिवर में डूबकर अब तक 200 लोगो नेअपनी जान गवाई है और हजारों लोग इस राफ्टिंग के दौरन बुरी तरह जखमी हो जाते है। लेकिन जिनको कदम कदम पर मौत को करीब से देखकर जिंदगी को जीने में मज़ा आता हो ऐसे कुछ सरफिरे लोगों के लिए यह बहुत पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस है।   



दोस्तों इस खतरनाक टूरिस्ट जगह में से आपको कोन सी जगह सबसे ज्यादा डरावनी लगी। इसके बारे में कमेंट बॉक्स में जवाब लिखकर ज़रूर बताए