जो डर  गया वो ही बच गया

जी हा दोस्तो आपने बिलकुल सही पढ़ा है "जो डर गया वो ही बच गया", क्युकी आजकी स्थिति को देखकर यही मुहावरा याद आता है, क्युकी जो डर  गया वो मर गया ये Dialogue यहाँ पर Apply नहीं होगा |

          हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप सभी लोग उम्मीद करता हु सब अच्छे ही होंगे और होना भी चाहिए, हा थोडासा बोर ज़रूर हो रहे होंगे | पर क्या करे आपको Family के साथ आगे की ज़िंदगी बेहतर तरीके से जीना है तो इतनी छोटीसी तकलीफ तो सहनी पड़ेगी |
Stay Home Stay Safe Save Lives #aksharamakeover #stayhome in 2020 ...

                                   आजका Article किस विषय पर है ये आपको शीर्षक से पता चल ही गया होगा |    

                     वैसे हम सभी लोग जानते है आज हमारा भारत देश और देशवासी किस परिस्तिति से गुजर रहे है | हमारे इंडिया में "कोरोना" नामक बेहद ही खरनाक "वायरस" फैला हुआ है,और तेजीसे फ़ैल रहा है, जिसने हमारे ही नहीं बल्कि पुरे "कायनात" में कहर मचा रखा है | बेहद तेजी से फैलने वाले इस खतरनाक "वायरस" ने अबतक पूरी दुनिया में लाखों लोगो को अपने घेरे में कैद कर लिया है | इस "वायरस" का कहर पूरी दुनिया पर हुआ है | 

                   आप सभी को पता ही है, इस "वायरस" की शुरवात "चीन" के "वुहान" नामक शहर से हुयी है | पता नहीं वहा के लोग क्या क्या खाने में दिलचस्पी रखते है | ज़िंदा "सांप" को काटकर खाना, "कछुए" (Turtle) को भी कुछ इस तरह से इतने चाव से खाते है, जैसे हम हमारे भारत देश में "मुर्गी" को खाना पसंद करते है | वहा पर तो लोग चूहे को कुछ इस प्रकार Oil में Fry कर के खाते है ,जैसे हम यहाँ India में "Chicken Lollypop" या "कांदे" से बनाये हुए भजिया खाने में रूचि रखते है और तो और वो लोग "मगरमछ" (Crocodile)  तक खा लेते  है | "चमगादड" (Bat) का Soup पिने का लाभ तो ऐसे उठाते है , जैसे हम यहाँ "Sweet Corn Soup" का आनंदमय स्वाद उठाते है| 

                  आप सभी लोग सोच रहे होंगे की इतनी "डरावनी" और  "बुरी" Dinner या Lunch के बारे में मै आपको क्यों बता रहा हु,दरसल वो आपको आगे समज आ जायेगा | जानवरो को भी कोई इस प्रकार खा सकता है ये सोचकर आपको ज़रूर Omitting जैसे हो रहा होगा और होगा भी क्युकी जिस जानवरो को हम देखने से या छुने से डरते है और शायद ये चीज हमारे दिमाग में भी नहीं आएगी की "सांप" जैसे विषारी प्राणी में जिसमे  इतना जहर होता है फिर उसे कोई कैसे खा सकता है और तो और "कछुआ" जिसे हमारे India में कोई कोई अपने घर में पालता है | "चूहे" को तो हम छूना तक भी पसंद नहीं करते और "चमगादड" को तो वैसे भी हम पसंद नहीं करते | शायद ये सारी चीजे "अश्मयुग" के दौरान भी खाई नहीं जाती होगी | 

                   ये सारी बाते आपके सामने रखने का महत्वपूर्ण मुद्दा ये है दोस्तों, की उनकी इस गलती कहो या बेवकूफी पर इस की  वजह से उनके देश के कई सारे लोगो को पता नहीं कोनसा प्राणी खाने की वजह से ये भयंकर लागत हो चुकी है जो की एक खतरनाक "वायरस" में तबदील हो चूका है जिसको इन्होने नाम दिया है "कोरोना वायरस" और  उनकी इन पागलपन की वजह से इसका भुगतान सारी दुनिया को भुगतना पड़ रहा है | 
                   चीन में कई सारे देश के कई सारे लोग इस वायरस से बचने के लिए अपने अपने देशों में लौट गए और इसी वजह से ये जानलेवा वायरस सारी दुनिया में फ़ैल गया है | ये खतरनाक वायरस अमेरिका,स्पेन,इटली जैसे देशो में कुछ इस प्रकार घर बसा बैठा है जिसकी चपेट में आकर हजारो इंसान को अपनी फॅमिली और खूबसूरत ज़िन्दगी को वक्त के पहले ही अलविदा केहना पड़ा है | | 
                    इस खतरनाक जानलेवा वायरस का असर हमारे भारत देश पर भी कुछ इस प्रकार से छाया हुआ है जिसके वजह से कई लोग इसका शिकार हो गए है | आप सभी को वैसे ये सारी बाते पता ही है,की किस प्रकार हमारे Doctors,Hospital का पूरा Staff और तो पोलिस प्रशासन,सफाई कर्मचारी साथ ही साथ हमारी सरकार भी इस भयंकर महामारी में अपना पूरा सहयोग दे रहे है | वो लोग उनके परिवार को छोड़कर बाहर है ताकी हम सभी लोग अपने अपने परिवार के साथ आनंदमय सुरक्षित जीवन जी सके,इसलिए हमें दिल से उनका ध्यन्यवाद करना तो बनता है और भगवान से प्रार्थना करना चाहिए की,अपने परिवार के साथ साथ वो और उनका खूबसूरत परिवार भी सही सलामत रहे|

                   रोज हम अलग अलग न्यूज़ में तो देख रहे है,की किस प्रकार ये जानलेवा कोरोना नामक वायरस पूरी दुनिया में फ़ैल चूका है और इसने अबतक कितने लोगो को अपनी खुशनुमा ज़िंदगी से मौत की दुनिया में भेज दिया है |

                    पर फिर भी हमारे देश के कई जगह पर कई लोग किसी न किसी चीज की वजह से अपने घर के बाहर निकल रहे है ||पता है हम सभी लोगो को घर में इतने दिन बैठने की आदत बिलकुल नहीं है आप बहोत बोर हो रहे होंगे पर एक बात बोलू हॉस्पीटल में आप इससे भी ज्यादा बोर हो जाओगे | जी हा आप सभी को पता ही होगा इस वायरस का फैलाव खांसी,छींक से होता है और ये कोरोना वायरस बहोत जल्द लोगो को संक्रमित करता है |

                   अन्य देशो की मात्रा में हमारे देश परिस्तिति ने अभी भी इतना गंभीर रूप नहीं लिया है,इसे रोकने का सिर्फ एक ही तरीका है, अपने घर में रहे | कोई साधारण चीज जो आपकी जान भी ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है, कोई भी ऐसी वस्तु जिसके होने न होने आपको ज्यादा फरक ना पड़े , कृपया करके ऐसी चीजे लाने के लिए आप या घर के किसी भी सदस्य को बाहर न भेजे | सच, अगर कूछ बहोत ही ज्यादा Emergency है ,मेडिकल हो या घर का ज़रूरी सामान तो ही अपना कदम घर के बाहर बढ़ाए |
                    आप सभी लोग समझदार है,आपको नसीयत की ज़रुरत नहीं,आपको पता ही है, किस प्रकार आपको फॅमिली की और फॅमिली को आपकी ज़रुरत है | कोरोना वायरस अपना काम बिना रूकावट के तेजी से कर रहा है, उसी तरह आपको भी घर पर रूककर इसकी गति को धीमा करना है |

                    मै तो डर गया हु क्युकी मुझे अपने परिवार को अच्छी ज़िंदगी देनी है| मुझे हमारे परिवार के साथ ऐसी ज़िंदगी बितानी है ,ऐसी खुशियाँ को एक दूसरे से बांटना है जिसके 20 -25 साल भी जब मै इस लमहे को याद करु तो मेरे चेहरे पर एक चमकदार मुस्कराहट बिन बुलाये आ जाये, और देश का भविष्य भी तो आजके तरुण पीढ़ी के ही हात में है | इसीलिए मै बड़ी बहादुरी से बोल रहा हु की, मै तो डर गया हु क्युकी, जो डर गया समजो वो मर गया ये Dialogue यहाँ बिलकुल भी Apply नहीं होगा |

                 जो डर गया वो ही अपने परीवार के साथ अपनी आगे की ज़िंदगी अपने आनेवाले Future में अपने आने वाली Generation के साथ हसी पल का लाभ उठा पायेगा |

                                    Then Friends stay home stay safe stay healthy



मेरा ये Article आप लोगो को कैसा लगा ये मुझे Comment में ज़रूर बताएं,और अच्छा लगा हो Like और Share भी ज़रूर करें ताकी ऐसे ही मुझे ओर Article लिखने की प्रेरणा मिले |


                                                  Thank You Very Much